Hindi

अयोध्या राम मंदिर विवाद पर बनी 9 फ़िल्में, 5 रिलीज हो चुकीं, 4 आनी बाकी

Hindi

1. राम की जन्मभूमि

2019 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन सनोज मिश्रा ने किया है और इसमें गोविंद नामदेव, मनोज जोशी, शान कक्कड़ और मनवीर चौधरी जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण रोल निभाए हैं।

Image credits: Social Media
Hindi

2. मोहल्ला अस्सी

2018 में आई चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित यह फिल्म में काशी के अस्सी घाट की कहानी है। लेकिन सनी देओल स्टारर इस फिल्म में अयोध्या राम मंदिर के लिए कारसेवकों का संघर्ष भी दिखा है।

Image credits: Social Media
Hindi

3. जन्मभूमि

इस अपकमिंग फिल्म में सनी देओल और संजय दत्त की मुख्य भूमिका होगी। राम मंदिर विवाद पर बन रही इस फिल्म को मनोज नौटियाल होंगे। हालांकि, इसके बारे में ज्यादा अपडेट अभी सामने नहीं आई है।

Image credits: Social Media
Hindi

4. गेम ऑफ़ अयोध्या

सुनील सिंह के निर्देशन वाली यह फिल्म 2017 में आई थी। फिल्म में अरुण बख्शी, अभय भार्गव और मकरंद देशपांडे की मुख्य भूमिका है। फिल्म राम मंदिर और बावरी मस्जिद विवाद के बारे में है।

Image credits: Social Media
Hindi

5. 695

मुकेश तिवारी, मनोज जोशी और अरुण गोविल जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 19 जनवरी को रिलीज हो रही है। राम मंदिर के लिए संघर्ष को बताती इस फिल्म का निर्देशन योगेश भारद्वाज ने किया है।

Image credits: Social Media
Hindi

6. अपराजिता अयोध्या

यह कंगना रनौत के निर्देशन में बन रही अपकमिंग फिल्म का शुरुआती टाइटल है, जिसमें अयोध्या राम मंदिर विवाद को दिखाया जाएगा। फिल्म की प्रोड्यूसर भी कंगना ही होंगी।

Image credits: Social Media
Hindi

7. राम के नाम

यह 1992 में रिलीज हुई डॉक्युमेंट्री फिल्म है, जिसका निर्देशन आनंद पटवर्धन ने किया है। फिल्म में राम मंदिर और बावरी मस्जिद विवाद को प्रमुखता से उठाया गया है।

Image credits: Social Media
Hindi

8. राम मंदिर ट्रस्ट की फिल्म

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 2022 में एक 3D एनिमेटेड फिल्म रिलीज की थी, जिसमें उन्होंने अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण की प्रोसेस के बारे में बताया था।

Image credits: Social Media
Hindi

9. श्री राम मंदिर (हिंदी नाम)

नागार्जुन स्टारर यह फिल्म राम भक्ति के बारे में बताती है। के. राघवेन्द्र राव निर्देशित यह फिल्म 2006 में तेलुगु में 'रामदासु के नाम से रिलीज हुई थी।

Image Credits: Social Media