Entertainment news

Ayodhya में गूंजी रामानंद सागर की Ramayan, शहर में यहां दिखा रहे TV शो

Image credits: instagram

योगी सरकार का प्रयास

देश अयोध्या में श्री राम मंदिर के ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा है। योगी सरकार भगवान राम के धैर्य, त्याग और वीरता के गुणों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय है।

Image credits: instagram

रामायण का प्रसारण

नई पीढ़ी में श्री राम के मूल्यों की समझ पैदा करने के लिए सरकार शहर के विभिन्न स्थानों पर रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण कर रही है।

Image credits: instagram

LED स्क्रीन पर रामानंद सागर की रामायण

योगी सरकार द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से लोगों को रामायण दिखा रही है।

Image credits: instagram

रामायण का प्रसारण 25 Dec से शुरू हुआ

अयोध्या में रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण 25 दिसंबर से शुरू किया गया। बता दें कि अयोध्या में 7 अलग-अलग जगहों पर इसे दिखाया जा रहा है।

Image credits: instagram

इतने बजे होता है रामायण का प्रसारण

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा रामकथा पार्क संग्रहालय, कनक भवन श्रीराम आश्रम, अशर्फी भवन, लक्ष्मण किला आदि स्थानों पर शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक रामायण का प्रसारण किया जा रहा है।

Image credits: instagram

रामायण देखने उमड़ रही भीड़

खबरों की मानें तो हर दिन शाम 5 से रात 11 बजे के बीच लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर रामायण धारावाहिक देखने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं।

Image credits: instagram

रामायण से गूंज रही अयोध्या

अयोध्या आजकल रामायण सीरियल के संगीत से गूंज रही है। बता दें कि सीरियल में रवींद्र जैन ने संगीत दिया था।

Image credits: instagram

22 जनवरी को होगा श्रीराम मंदिर का उद्घाटन

आपको बता दें कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शुभारंभ 22 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स भी मौजूद रहेंगे।

Image credits: instagram