Entertainment news

चौंका देगी दंगल गर्ल सुहानी की मौत की वजह, 2 माह पहले दिखे थे ये संकेत

Image credits: Facebook

'दंगल' गर्ल सुहानी भटनागर नहीं रही

डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'दंगल' में महावीर फोगाट (आमिर खान) की बेटी बबिता का रोल करने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया। वे 19 साल की थीं।

Image credits: Facebook

सुहानी भटनागर के निधन की वजह क्या रही?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सुहानी भटनागर के पिता पुनीत भटनागर ने मीडिया इंटरेक्शन के दौरान अपनी बेटी के निधन की असली वजह के बारे में बताया है।

Image credits: Facebook

सुहानी भटनागर को हुई थी यह बीमारी

पुनीत ने बताया है कि सुहानी को डर्मेटोमायोसिटिस नाम की बीमारी गई थी, जिसके चलते वे 10 दिन से दिल्ली एम्स में भर्ती थीं। बीमारी पता चलने से 2 महीने पहले उनके हाथों में सूजन आई थी।

Image credits: Instagram

सुहानी भटनागर को दवाओं का साइड इफेक्ट

सुहानी के पिता ने आगे बताया कि बीमारी रोकने के लिए उन्हें स्टेरॉयड दिए गए थे। लेकिन इनका साइड इफ़ेक्ट हुआ और उनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो गया।

Image credits: Instagram

सुहानी भटनागर के शरीर में भर गया था पानी

पुनीत बताते हैं कि साइड इफ़ेक्ट के चलते उनके फेफड़े कमजोर हुए और उनके जरूरी अंगों में पानी भर गया था। इसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया।

Image credits: Instagram

सुहानी को बचाने में वैंटिलेटर भी काम ना आया

बकौल पुनीत, "उसे वैंटिलेटर पर रखने के बावजूद भी उसका ऑक्सीजन लिवर बेहद कम था। शुक्रवार शाम 7 बजे डॉक्टर्स ने कहा कि वह नहीं रही।"

Image credits: Instagram

बॉलीवुड में वापसी करना चाहती थीं सुहानी भटनागर

पुनीत ने बताया कि सुहानी बॉलीवुड में वापसी करना चाहती थीं। वे कहते हैं, "कॉलेज में वह बेहतर परफॉर्म कर रही थी। पिछले सेमेस्टर में उसने टॉप किया था।"

Image credits: Instagram

शनिवार शाम हुआ सुहानी भटनागर का अंतिम संस्कार

सुहानी भटनागर का अंतिम संस्कार शनिवार यानी 17 फ़रवरी की शाम को फरीदाबाद में किया गया। सुहानी के अचानक निधन से उनके फैन्स को गहरा सदमा लगा है।

Image credits: Instagram