Entertainment news

25 की उम्र से पहले हुई 5 फेमस एक्ट्रेस की मौत, तीन 20 की भी ना हो पाईं

Image credits: InstagramInstagram

1. सुहानी भटनागर

'दंगल' फेम लिटिल बबिता फोगाट सुहानी भटनागर का निधन 19 साल की उम्र में हुआ। दवाओं के साइड इफ़ेक्ट की वजह से उनके शरीर में पानी भर गया था।

Image credits: Instagram

तरुणी सचदेव

रसना गर्ल और अमिताभ बच्चन स्टारर 'पा' में दिखीं तरुणी तब 14 साल की थीं, जब 14 मई 2012 को नेपाल में एक प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया था। उनके साथ उनकी मां भी थीं।

Image credits: Instagram

दिव्या भारती

5 अप्रैल 1993 को मुंबई के वर्सोवा इलाके की तुलसी बिल्डिंग्स के पांचवें फ्लोर से गिरकर'शोला और शबनम' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत हो गई थी। वे तब 19 साल की थीं।

Image credits: Instagram

तुनिशा शर्मा

24 दिसंबर 2022 को 20 साल की उम्र में तुनिशा शर्मा ने दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने अपने शो 'अलीबाबा : दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर फांसी लगाकर जान दे दी थी।

Image credits: Instagram

प्रत्युषा बनर्जी

प्रत्युषा ने 1 अप्रैल 2016 को ख़ुदकुशी की। 'बालिका वधू' सीरियल में आनंदी का रोल करने वाली प्रत्यूषा मौत के वक्त केवल 24 साल की थीं।

  • आगे 2 एक्ट्रेस, जो 25 और 26 की उम्र में चल बसीं...
Image credits: Instagram

जिया खान

'हाउसफुल', 'गजनी' और 'निशब्द' में नज़र आईं जिया खान ने 3 जून 2013 को ख़ुदकुशी कर ली थी। निधन के वक्त वे महज 25 साल की थीं।

Image credits: Instagram

नफीसा जोसेफ

C.A.T.S जैसे टीवी सीरियल्स में नज़र आईं एक्ट्रेस नफीसा जोसेफ ने 29 जुलाई 2004 को ख़ुदकुशी की थी। मौत के वक्त वे महज 26 साल की थीं।

Image credits: Instagram