Entertainment news

वह रावण, जिसने लोकसभा चुनाव में महात्मा गांधी के पोते को हराया था

Image credits: Social Media

जब लोकसभा चुनाव लड़े थे टीवी शो 'रामायण' के रावण

रामानंद सागर के टीवी शो 'रामायण' के रावण यानी अरविंद त्रिवेदी को कौन नहीं जानता। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार अरविंद त्रिवेदी ने लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीता भी था।

Image credits: Social Media

अरविंद त्रिवेदी ने कब और कहां से लड़ा था लोकसभा चुनाव

अरविंद त्रिवेदी ने 1991 में गुजरात के साबरकांठा से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा का टिकट मिला था।

Image credits: Social Media

महात्मा गांधी के पोते से था अरविंद त्रिवेदी का मुकाबला

लोकसभा चुनाव में अरविंद त्रिवेदी की टक्कर महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी से थी। राजमोहन गांधी उस वक्त जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

Image credits: Social Media

अरविंद त्रिवेदी के खिलाफ ये नेता भी मैदान में थे

साबरकांठा से अरविंद के खिलाफ राज मोहन गांधी के अलावा जनता दल (गुजरात) से मगनभाई मणि भाई पटेल, 16 निर्दलीय और दूरदर्शी पार्टी से भी एक कैंडिडेट मैदान में था।

Image credits: Social Media

अरविंद त्रिवेदी को कितने वोट मिले थे?

1991 के लोकसभा चुनाव में अरविंद को 48.28% (168704) वोट मिले थे। 37.86% (132286) वोट के साथ मगन भाई पटेल दूसरे और सिर्फ 9.66% (33746) वोट के साथ राजमोहन गांधी तीसरे पायदान पर थे।

Image credits: Social Media

अरविंद त्रिवेदी की भारी भरकम जीत की वजह क्या थी?

अरविंद ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया। उन्होंने अपने रावण के किरदार का हवाला देकर कहा था कि राम से विरोध का परिणाम उनसे बेहतर कौन जान सकता है। राम नाम के बल पर वे चुनाव जीत गए थे।

Image credits: Social Media

दूसरी बार चुनाव नहीं जीत पाए अरविंद त्रिवेदी

1996 में अरविंद त्रिवेदी ने दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ा। लेकिन इस बार वे हार गए। कांग्रेस की निशा अमरसिंह चौधरी ने इस चुनाव में उन्हें हराया था।

Image credits: Social Media

अब हमारे बीच नहीं अरविंद त्रिवेदी

अरविंद त्रिवेदी अब हमारे बीच नहीं हैं। 6 अक्टूबर 2021 को 82 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। लेकिन आज भी लोग उन्हें टीवी के रावण के रूप में याद करते हैं।

Image credits: Social Media