Hindi

धोनी ने दुल्हन राधिका को लगाया गले, दूल्हे राजा अनंत से की यह गुजारिश!

Hindi

महेंद्र सिंह धोनी ने दी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट को बधाई

पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को बधाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है।

Image credits: Instagram
Hindi

राधिका मर्चेंट को सीने से लगाए दिखे महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें वे राधिका मर्चेंट को सीने से लगाए हुए हैं। उनके साथ पत्नी साक्षी धोनी और दूल्हे राजा अनंत अंबानी भी नज़र आ रहे हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

धोनी ने राधिका के लिए अनंत अंबानी से की खास गुजारिश

धोनी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "राधिका, आपकी चमकती मुस्कराहट कभी फीकी ना पड़े। अनंत राधिका का ख्याल हमेशा वैसे ही प्यार से रखना, जैसे अपने आसपास के लोगों का रखते हो।"

Image credits: Instagram
Hindi

साक्षी धोनी के करीब भी नज़र आईं राधिका मर्चेंट

साक्षी धोनी ने भी अनंत-राधिका की शादी की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें राधिका को उनके बेहद करीब देखा जा रहा है। तस्वीर के साथ साक्षी ने कपल को बधाई दी है।

Image credits: Instagram
Hindi

अनंत-राधिका की शादी के हर फंक्शन में नज़र आए धोनी

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के हर फंक्शन में देखा गया। प्री-वेडिंग बैश से लेकर शुभ आशीर्वाद तक, हर जगह वे मौजूद थे।

Image credits: Instagram
Hindi

12 जुलाई को हुई अनंत-राधिका की शादी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई। 13 जुलाई को उनका शुभ आशीर्वाद समारोह हुआ। उनके फंक्शंस में सेलेब्स का जमावड़ा रहा।

Image Credits: Instagram