इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा की पाकिस्तानी हमशक्ल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानिए वे कौन हैं, क्या करती हैं और उनकी नेट वर्थ कितनी है...
प्रियंका चोपड़ा की पाकिस्तानी हमशक्ल का नाम है सोनिया हुसैन, जो वहां की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस छाई रहती हैं। खासकर उन्हें टीवी शोज के लिए जाना जाता है।
सीनिया ने 2011 में पाकिस्तानी शो 'दरीचा' में छोटे से रोल से शुरुआत की थी। जल्दी ही उन्हें फेम मिला और वे ‘मुझे संदल कर दो’, 'मैं हारी पिया' जैसे शोज में बतौर लीड एक्ट्रेस नज़र आईं।
सोनिया हुसैन ने पाकिस्तानी सीरियल 'ऐसी है तन्हाई' में पाकीज़ा इस्लाम नाम का रोल निभाया था, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया और वे वहां की पॉपुलर TV एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं।
सोनिया हुसैन को सबसे ज्यादा फायदा इस बात बात का मिला कि वे प्रियंका चोपड़ा जैसी दिखती हैं। लोगों ने उनमें प्रियंका चोपड़ा को देखा और उनके शोज को हिट कराते गए।
रिपोर्ट्स की मानें तो सोनिया हुसैन 5 मिनट के स्लॉट के लिए एक लाख रुपए चार्ज करती हैं। बताया जाता है कि उनके पास तकरीबन 57 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जाता है कि संपत्ति के मामले में सोनिया हुसैन पाकिस्तान की OG स्टार हानिया आमिर जैसे स्टार्स से भी आगे हैं।
सोनिया हुसैन समाजसेवा में भी खूब वक्त देती हैं। वे करम फाउंडेशन जैसे ऑर्गेनाइजेशंस से जुड़ी हुई हैं।
सोनिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बायो में उन्होंने खुद को एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर, फिजियोलॉजिस्ट, मानवतावादी बताया है।