Entertainment news

सिर्फ महंगी फ़िल्में करती है यह हीरोइन, 7 साल में लगा 3400 CR+ का दांव

Image credits: Instagram

दीपिका पादुकोण लगातार महंगी फिल्मों में नज़र आ रहीं

बीते 7 साल से दीपिका पादुकोण सिर्फ महंगी फिल्मों में काम कर रही हैं। बड़े पर्दे पर 7 साल में 'छपाक' को छोड़ उनकी हर फिल्म 100 करोड़+ के बजट में बनी। जानिए उनकी इन फिल्मों के बारे में.

Image credits: Instagram

फाइटर (2024)

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन वाली ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म का निर्माण करीब 250 करोड़ में हुआ, जबकि भारत में यह सिर्फ 199.45 करोड़ कमा सकी और घाटे में चली गई।

Image credits: Instagram

जवान (2023)

इस हिट फिल्म ने भारत में 643.87 करोड़ रुपए कमाए, जबकि इसका निर्माण करीब 370 करोड़ रुपए में हुआ है। शाहरुख़ खान स्टारर इस फिल्म का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया है।

Image credits: Instagram

पठान (2023)

तकरीबन 240 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं। शाहरुख़ खान स्टारर इस फिल्म ने भारत में 543.05 करोड़ रुपए कमाए और यह हिट साबित हुई।

Image credits: Instagram

सर्कस (2022)

रणवीर सिंह स्टारर इस डिजास्टर फिल्म में दीपिका का कैमियो है। फिल्म का निर्माण लगभग 150 करोड़ में हुआ। इसने भारत में महज 35.65 करोड़ कमाए। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है।

Image credits: Instagram

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 : शिवा (2022)

अयान मुखर्जी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो है। इस एवरेज फिल्म का बजट 410 करोड़ और भारत में इसकी कमाई 257.44 करोड़ रुपए रही।

Image credits: Instagram

83 (2021)

भारत में 109 करोड़ रुपए कमाकर डिजास्टर रही इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म का 225-270 करोड़ रुपए बताया जाता है।

Image credits: Instagram

पद्मावत (2018)

संजय लीला भंसाली निर्देशित और रणवीर सिंह-शाहिद कपूर स्टारर इस हिट फिल्म का बजट करीब 215 करोड़ रहा और भारत में इसकी कमाई लगभग 302.15 करोड़ रुपए रही।

Image credits: Instagram

XXX: Return of Xander Cage (2017)

यह हॉलीवुड फिल्म है, जिसमें दीपिका पादुकोण ने अहम् रोल निभाया था। लगभग 709 करोड़ रुपए में यह फिल्म बनी थी, जबकि इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 374.5 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फ़िल्में

दीपिका पादुकोण आगे 600 करोड़ में बनी प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 AD' और करीब 200 करोड़ में बन रही अजय देवगन स्टारर 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी।

Image credits: Instagram

7 साल में दीपिका पर 3700+ करोड़ का दांव लगा

7 साल में दीपिका पादुकोण पर मेकर्स ने लगभग 3450 करोड़ रुपए का दांव लगाया। इसमें 'छपाक' का 35 करोड़ का बजट भी शामिल है, जो डिजास्टर साबित हुई थी।

Image credits: Instagram