Entertainment news

कौन है यह एक्ट्रेस, जो शैतान में अजय देवगन की बेटी बन सब पर भारी पड़ी?

Image credits: Instagram

शैतान में कौन बनी अजय देवगन की बेटी?

विकास बहल के निर्देशन में बनी 'शैतान' में अजय देवगन और ज्योतिका की बेटी जान्हवी का किरदार जिस एक्ट्रेस ने निभाया है, उनका नाम जानकी बोडिवाला है।

Image credits: Instagram

जानकी बोडिवाला की पहली हिंदी फिल्म 'शैतान'

जानकी बोडिवाला मूल रूप से गुजराती सिनेमा की एक्ट्रेस हैं और 'शैतान' से उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है।

Image credits: Instagram

29 साल की हैं जानकी बोडिवाला

30 अक्टूबर 1985 को अहमदाबाद, गुजरात में जन्मी जानकी बोडिवाला के पिता का नाम भरत और मां का नाम कश्मीरा बोडिवाला है। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम ध्रुपद है।

Image credits: Instagram

जानकी बोडिवाला ने डेंटल सर्जरी की डिग्री ली

जानकी ने अहमदावाद के एम के सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने गांधी नगर के गोयनका रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंस से बैचलर ऑफ़ डेंटल सर्जरी की डिग्री ली है।

Image credits: Instagram

2015 में गुजराती फिल्मों में आईं जानकी बोडिवाला

जानकी गोडिवाला ने 2015 में गुजराती फिल्म 'छेलो दिवस' से एक्टिंग डेब्यू किया था। बाद में उन्हें 'ओ थारी', 'तुम्बरो' और 'दौड़ पकड़' जैसी फिल्मों में देखा गया।

Image credits: Instagram

'शैतान' के ओरिजिनल वर्जन 'वश' में भी थीं जानकी बोडिवाला

'शैतान' गुजराती सुपरनेचुरल थ्रिलर 'वश' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। ओरिजिनल फिल्म में भी जानकी बोडिवाला ने 'शैतान' वाला ही किरदार निभाया था।

Image credits: Instagram

मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में लिया था जानकी बोडिवाला ने हिस्सा

जानकी बोडिवाला ने 2019 में मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया था और वे मिस इंडिया गुजरात के टॉप 3 फाइनलिस्ट्स में पहुंची थीं।

Image credits: Instagram

जानकी बोडिवाला की अपकमिंग फिल्म

जानकी बोडिवाला की अपकमिंग फिल्मों में गुजराती फिल्म 'तृषा ऑन द रॉक्स' शामिल है। यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है।

Image credits: Instagram