South Cinema

कौन है साउथ का ये खूंखार विलेन, जिसने 56 की उम्र में की थी फिर शादी

Image credits: instagram

59 साल के हुए प्रकाश राज

साउथ के साथ बॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखाने वाले प्रकाश राज 59 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1965 में बेंगलुरु में हुआ था।

Image credits: instagram

प्रकाश राज के करियर की शुरुआत

प्रकाश राज ने अपने करियर की शुरुआत 1988 में फिल्म Mithileya Seetheyaru से की थी। इस फिल्म में उन्होंने डॉक्टर का रोल किया था।

Image credits: instagram

बॉलीवुड में प्रकाश राज

वैसे तो प्रकाश राज ने फिल्म शक्ति द पावर से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन उन्हें पहचान 2009 में आई सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड से मिली।

Image credits: instagram

प्रकाश राज की रियल लाइफ

प्रकाश राज ने अपनी लाइफ में 2 शादियां की। पहली शादी 1994 में ललिता कुमारी से की। कपल के 3 बच्चे हुए हालांकि, बेटे की मौत 5 साल की उम्र में हो गई।

Image credits: instagram

प्रकाश राज की दूसरी शादी

2009 में प्रकाश राज पत्नी को तलाक देने के बाद 2010 में पोनी वर्मा से शादी। कपल का एक बेटा वेदांत है।

Image credits: instagram

56 में की प्रकाश राज ने दोबारा शादी

प्रकाश राज के बारे में यह बात कम ही लोग जानते है कि उन्होंने 56 की उम्र में दोबारा शादी की। ऐसा करने की वजह भी उन्होंने बताई थी।

Image credits: instagram

क्यों की प्रकाश राज ने दोबारा शादी

प्रकाश राज ने दूसरी शादी के 11 साल बाद यानी 2021 में दोबारा पोनी वर्मा से शादी की थी। ऐसे उन्होंने अपने बेटे वेदांत के लिए किया था।

Image credits: instagram

प्रकाश राज ने पूरी की थी बेटे की ख्वाहिश

प्रकाश राज 2021 में दोबारा शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा उनकी शादी देखना चाहता था।

Image credits: instagram

प्रकाश राज की अपकमिंग फिल्में

प्रकाश राज की अपकमिंग फिल्में हैं पुष्पा 2, दे कॉल मी ओजी, देवरा, रायन और बघीरा है। ये फिल्में इसी साल रिलीज हो सकती हैं।

Image credits: instagram