प्रियंका चोपड़ा की भाभी नीलम उपाध्याय की 6 फ़िल्में, BO पर ऐसा रहा हाल
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से शादी कर ली है। नीलम उपाध्याय साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं और अब तक 6 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। देखें लिस्ट…
South Cinema Feb 08 2025
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Social Media
Hindi
2012 में आई थी नीलम उपाध्याय की पहली फिल्म
नीलम उपध्य्याय ने 2012 में तेलुगु फिल्म 'Mr 7' से डेब्यू किया था, जिसमें एवीएस (अमांची वेंकट सुब्रह्मण्यम) की मुख्य भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
Image credits: Social Media
Hindi
नीलम उपाध्याय तेलुगु की पहली 3D फिल्म की
नीलम उपाध्याय तेलुगु सिनेमा की पहली 3D फिल्म 'एक्शन 3D' (2013) में नज़र आई थीं।अल्लारी नरेश, शाम, सुदीप और नीलम उपाध्याय स्टारर यह फिल्म भी फ्लॉप रही थी।
Image credits: Social Media
Hindi
तमिल फिल्म Unnodu Oru Naal की हीरोइन नीलम उपाध्याय
2013 में आई यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म फ्लॉप रही थी। फिल्म में नीलम उपाध्याय के साथ अर्जुन विजयराघवन की अहम् भूमिका थी।
Image credits: Social Media
Hindi
सुपरनेचुरल ड्रामा 'ओम शांति ओम' में भी दिखीं नीलम उपाध्याय
2015 में नीलम उपाध्याय को सुपरनेचुरल ड्रामा 'ओम शांति ओम' में देखा गया, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में नीलम के साथ श्रीकांत की मुख्य भूमिका थी।
Image credits: Social Media
Hindi
Pandagala vachadu में नीलम उपाध्याय का लीड
नीलम उपाध्याय और नारा रोहित स्टारर यह वो तेलुगु फिल्म है, जिसे लेकर यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि यह रिलीज भी हुई या नहीं।
Image credits: Social Media
Hindi
नीलम उपाध्याय की पिछली फिल्म 'तमाशा'
नीलम उपाध्याय ने तेलुगु फिल्म 'तमाशा' में प्रवीण अथर्व और सयाजी शिंदे जैसे कलाकरों के साथ स्क्रीन शेयर की। 2021 में आई यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।