South Cinema

राम चरण के पास है 1300 Cr की संपत्ति, जीते हैं किंग साइज लाइफस्टाइल

Image credits: instagram

39 साल के हुए राम चरण

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण 39 साल के हो गए है। उनका जन्म साउथ इंडस्ट्री मेगा स्टार चिरंजीवी के घर 1985 में हुआ था। राम चरण ने कई हिट फिल्मों में काम किया।

Image credits: instagram

राम चरण का डेब्यू

राम चरण ने 2007 में डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की फिल्म चिरुथा से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने अपने अभी तक के करियर में 16 फिल्मों में काम किया है।

Image credits: instagram

राम चरण की संपत्ति

राम चरण की संपत्ति की बात करें तो उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी की मानें तो उनके पास तकरीबन 1300 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

Image credits: instagram

राम चरण का 30 करोड़ का बंगला

राम चरण किंग साइज लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं। हैदराबाद के जुलबी हिल्स पर उनका आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपए है। इसके अलावा मुंबई में उनका पेंटा हाउस भी है।

Image credits: instagram

पोलो टीम के मालिक है राम चरण

राम चरण को बचपन से घुड़सवारी का शौक रहा है। इसी कारण उन्होंने पोलो टीम खरीदने का फैसला किया। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें उन्होंने 20 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए है।

Image credits: instagram

एयरलाइन के मालिक हैं राम चरण

राम चरण हैदराबाद बेस्ड एयरलाइन ट्रू जेट के मालिक हैं। इस पर उन्होंने 127 करोड़ खर्च किए है। उनकी एयरलाइन्स रोजाना पांच से आठ उड़ानें चलाती हैं।

Image credits: instagram

राम चरण की प्रोडक्शन कंपनी

राम चरण का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम कोन्निडेला प्रोडक्शन कंपनी है। इसकी शुरुआत उन्होंने 2016 में की थी।

Image credits: instagram

घड़ियों के शौकिन हैं राम चरण

राम चरण घड़ियों के बहुत ज्यादा शौकिन हैं। उनके पास तकरीबन 30 घड़ियां हैं। उनकी सबसे कीमती पाटेक फिलिप घड़ी जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है।

Image credits: instagram

राम चरण की करोड़ों की कारें

राम चरण के पास करोड़ों की कीमत की लग्जरी कारें हैं। इसमें 7 करोड़ रॉल्स रॉयल फेंटम, 3 करोड़ की एस्टन मार्टिन V8 विंटेज, 2 करोड़ की रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी सहित अन्य कारें हैं।

Image credits: instagram