South Cinema

रश्मिका मंदाना की 6 अपकमिंग फ़िल्में, 4 तो इसी साल हो रहीं रिलीज

Image credits: Social Media

1. पुष्पा 2 : द रूल (तेलुगु)

अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। 15 अगस्त 2024 को यह फिल्म रिलीज होगी। फिल्म का बजट 500-700 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

Image credits: Social Media

2. द गर्लफ्रेंड (तेलुगु)

फिल्म का निर्देशन राहुल महेंद्रन ने किया है। रश्मिका मंदाना इस फिल्म की लीड हीरोइन हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

Image credits: Social Media

3. VNR Trio (तेलुगु)

इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ नितिन और वेन्नेला किशोर की भी अहम् भूमिका होगी। फिल्म का निर्देशन वेंकी कुदुमुला कर रहे हैं। फिल्म के इसी साल रिलीज होने की संभावना है।

Image credits: Social Media

4. छावा (हिंदी)

फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर हैं और इसमें विक्की कौशल की मुख्य भूमिका होगी। इसी साल दिसंबर में यह फिल्म रिलीज हो सकती है। फिल्म के बजट की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

Image credits: Social Media

5. एनिमल पार्क (हिंदी)

रश्मिका मंदाना इस फिल्म में एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित यह फिल्म इसके पहले पार्ट की तरह 100 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनेगी।

Image credits: Social Media

6. D51 (तमिल)

शेखर कम्मुला इस फिल्म के डायरेक्टर हैं और धनुष रश्मिका मंदाना के को-स्टार होंगे। चर्चा है कि फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़+ होगा। जनवरी 2025 में यह फिल्म रिलीज हो सकती है।

Image credits: Social Media