South Cinema

जिसे नहीं पहचानता था कोई वो हीरो सिर्फ 2 फिल्म से बन गया सुपरस्टार

Image credits: instagram

कौन है साउथ का सुपरस्टार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई। इन्हीं में से एक हैं यश, जो फिल्म KGF से पॉपुलर हुए।

Image credits: instagram

2007 में की यश ने करियर की शुरुआत

KGF स्टार यश 38 साल के हो गए हैं। 1986 में जन्मे यश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में की थी। वे कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं।

Image credits: instagram

यश के करियर के 11 साल

2007 से लेकर 2016 तक यश ने करीब 17 फिल्मों में काम किया। हालांकि, इन फिल्मों से उन्हें खास पहचान नहीं मिली।

Image credits: instagram

2018 में यश का धमाका

करीब 11 साल बाद यश ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म केजीएफ 1 से ऐसा धमाका किया कि वे देश-दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर छा गए।

Image credits: instagram

KGF 1 से मिली पहचान

जिस कन्नड़ एक्टर यश को ज्यादा लोग नहीं जानते थे उसे फिल्म KGF 1 ने पहचान दिला दी और पॉपुलर कर दिया। 80 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 250 करोड़ का कलेक्शन किया।

Image credits: instagram

KGF 2 ने बनाया यश को सुपरस्टार

वहीं, 2022 में आई यश की KGF 2 ने तो उन्हें सुपरस्टार बना दिया। फिल्म ने रिलीज के साथ धमाका किया। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने खूंखार विलेन का रोल प्ले किया था।

Image credits: instagram

KGF 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए 1250 Cr

यश की फिल्म KGF 2 का डंका दुनियाभर में बजा। फिल्म ने यश को सुपरस्टार बनाया और इसने 1250 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म की गिनती देश की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्मों में की जाती है।

Image credits: instagram

यश की अपकमिंग फिल्म

यश की KGF सीरीज डायरेक्टर प्रशांत नील ने हिंट दी है कि मूवी के तीसरे भाग की कहानी फाइनल हो गई है और इसकी शूटिंग जल्दी शुरू होगी। वहीं, यश फिल्म टॉक्सिक में भी नजर आएंगे। 

Image credits: instagram

यश कर रहे बॉलीवुड में डेब्यू

रिपोर्ट्स की मानें तो यश बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वे डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। रणबीर कपूर मूवी में राम बनेंगे।

Image credits: instagram