South Cinema

क्या शादी कर रहे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, सगाई की डेट फिक्स!

Image credits: instagram

अफवाह शादी कर रहे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना

न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो साउथ स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने इस बात को कन्फर्म नहीं किया है।

Image credits: instagram

उड़ी विजय-रश्मिका की सगाई की खबर

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की अफवाहें पहले भी उड़ चुकी हैं। एक बार फिर सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की चर्चाएं हो रही हैं।

Image credits: instagram

विजय-रश्मिका की सगाई की तारीख भी तय

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की डेट भी फिक्स हो गई है। कहा जा रहा है कि दोनों फरवरी में सगाई करेंगे।

Image credits: instagram

विजय-रश्मिका की लव स्टोरी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की लव स्टोरी फिल्म गीता गोविंदम से शुरू हुई थी। इस फिल्म में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। यह फिल्म भी हिट रही थी।

Image credits: instagram

रश्मिका-विजय का रिश्ता

कहा जाता है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का रिश्ता काफी मजबूत है। यहीं वजह है कि रश्मिका हर त्योहार पर विजय के घर जाती हैं और उनके परिवारवालों के साथ खुशियां मनाती हैं।

Image credits: instagram

साथ में वेकेशन पर रश्मिका-विजय

अफवाहें तो यह भी हैं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अक्सर वेकेशन मनाने जाते हैं। हालांकि, दोनों की छुट्टियां मनाते कभी फोटोज सामने नहीं आईं।

Image credits: instagram

रश्मिका-विजय ने नहीं की सगाई की पुष्टि

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा में से किसी ने भी अभी तक अपनी सगाई या फिर शादी को लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

Image credits: instagram

हिट रही रश्मिका मंदाना की एनिमल

रश्मिका मंदाना साउथ के साथ अब बॉलीवुड पर छा गई है। 2023 में आई उनकी फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। फिल्म ने अभी तक 850 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।

Image credits: instagram

विजय देवरकोंडा का वर्कफ्रंट

विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह डायरेक्टर परशुराम पेटला की एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसका नाम रिवील नहीं हुआ है।

Image credits: instagram