Hindi

ये हैं 10 सबसे कमाऊ तमिल मूवीज, विजय से ज्यादा इस सुपरस्टार की फ़िल्में

Hindi

10. सरकार

2018 में रिलीज हुई थलापति विजय की इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 258 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरूगडॉस ने किया था।

Image credits: Instagram
Hindi

9. काबाली

पी. ए. रंजीत के निर्देशन वाली इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 287 करोड़ रुपए रहा था। 2016 में आई इस फिल्म में मुख्य भूमिका रजनीकांत की थी।

Image credits: Instagram
Hindi

8. एंथिरण

रजनीकांत स्टारर यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। एस. शंकर निर्देशित इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 288 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Image credits: Instagram
Hindi

7. बिगिल

इस फिल्म के मुख्य अभिनेता थलापति विजय हैं और इसका निर्देशन एटली कुमार ने किया है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 299 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Image credits: Instagram
Hindi

6. वारिसू

वर्ल्डवाइड 304 करोड़ रुपए कमाने वाली यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। वामशी पैदिपल्ली निर्देशित इस फिल्म में थलापति विजय की मुख्य भूमिका थी।

Image credits: Instagram
Hindi

5. पोन्नियिन सेल्वन 2

'PS 2' मणि रत्नम के डायरेक्शन में बनी फिल्म है, जो 2023 में रिलीज हुई। चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 346 करोड़ रुपए कमाए।

Image credits: Instagram
Hindi

4. विक्रम

कमल हासन स्टारर 'विक्रम' ने वर्ल्डवाइड 430 करोड़ रुपए कमाए। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनागराज ने किया था।

Image credits: Instagram
Hindi

3. पोंन्नियिन सेल्वन-1

मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म में चियान विक्रम और ऐश्वर्या राय की मुख्य भूमिका है। 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 496 करोड़ रुपए रहा था।

Image credits: Instagram
Hindi

2. जेलर

रजनीकांत स्टारर 'जेलर' ने वर्ल्डवाइड 605 करोड़ रुपए कमाए थे। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया था।

Image credits: Instagram
Hindi

1. 2.0

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन एस. शंकर ने किया था और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 665 करोड़ रुपए रहा था।

Image Credits: Instagram