Hindi

कौन है यह एक्ट्रेस, जो 9 की उम्र में हुई थी अंकल की गंदी हरकत की शिकार

Hindi

बिग बॉस की एक्स-कंटेस्टेंट का चौंकाने वाला खुलासा

'बिग बॉस 17' में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आईं आयशा खान ने खुलासा किया है कि 9 साल की उम्र में एक अंकल ने उनका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था।

Image credits: Instagram
Hindi

वायरल हो रहा है आयशा खान का वीडियो

आयशा खान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे रोते हुए बता रही हैं कि एक अंकल ने उन्हें धक्का देकर खुद को उनके ऊपर फ़ोर्स करने की कोशिश की थी।

Image credits: Instagram
Hindi

कौन हैं आयशा खान?

आयशा खान पेशे से मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं। उन्हें कुछ समय पहले रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में बतौर कंटेस्टेंट देखा गया था।

Image credits: Instagram
Hindi

मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी आयशा खान

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आयशा खान का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। हालांकि, उनकी जन्मतिथि को लेकर कहीं कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Image credits: Instagram
Hindi

मुनव्वर फारूकी को अपना बॉयफ्रेंड बता चुकीं आयशा

आयशा खान ने 'बिग बॉस 17' में दावा किया था कि वे मुनव्वर फारूकी के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। उन्होंने मुनव्वर पर एक ही समय पर दो लड़कियों को डेट करने का आरोप लगाया था।

Image credits: Instagram
Hindi

आयशा खान की फ़िल्में और टीवी शोज

बताया जाता है कि आयशा 'कसौटी जिंदगी की' में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर दिखी थीं। उन्होंने 2022 में 'मुखचित्रम' से तेलुगु फिल्मों में डेब्यू किया है।

Image credits: Instagram
Hindi

कई म्यूजिक वीडियोज में दिखाई दीं आयशा खान

आयशा खान ने कई म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। इनमें 'गिटार', 'मोहब्बत के काबिल' और 'री-बोर्न' शामिल हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

आयशा खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं

आयशा खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर आयशा के 3.7 मिलयन फॉलोअर्स हैं। जबकि वे खुद यहां सिर्फ 12 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें अंकिता लोखंडे भी शामिल हैं।

Image Credits: Instagram