कितने करोड़ में बना था 'महाभारत', जानिए कितनी थी इसके स्टार्स की फीस?
TV Apr 19 2024
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Social Media
Hindi
टीवी की दुनिया का सबसे मशहूर 'महाभारत'
टीवी पर 'महाभारत' पर कई शो आ चुके हैं। लेकिन आज भी जितनी लोकप्रियता बी. आर. चोपड़ा के शो 'महाभारत' की है, उतनी लोकप्रियता इस पर बेस्ड किसी और शो की नहीं है।
Image credits: Social Media
Hindi
1980-90 के दशक में टेलीकास्ट हुआ था 'महाभारत'
'महाभारत' दूरदर्शन पर 1980-90 के दशक में टेलीकास्ट किया गया था। शो का पहला एपिसोड 2 अक्टूबर 1988 को टेलीकास्ट किया गया था, जबकि अंतिम एपिसोड 24 जून 1990 को आया था।
Image credits: Social Media
Hindi
एक मुस्लिम ने लिखी थी 'महाभारत' की स्क्रिप्ट
'महाभारत' की स्क्रिप्ट राही मासूम रजा ने लिखी थी, जबकि पंडित नरेंद्र शर्मा कहानी लेखन में उनके साथ थे। बी. आर. चोपड़ा इसके निर्माता और उनके बेटे रवि चोपड़ा शो के डायरेक्टर थे।
Image credits: Social Media
Hindi
ये थे 'महाभारत' के मुख्य कलाकार
शो में मुकेश खन्ना (भीष्म), नितीश भारद्वाज (कृष्ण), गजेन्द्र चौहान (युधिष्ठिर), प्रवीण कुमार (भीम), फ़िरोज़ खान (अर्जुन),रूपा गांगुली (द्रौपदी),पुनीत इस्सर (दुर्योधन) जैसे कलाकार थे।
Image credits: Social Media
Hindi
कितने में हुआ था 'महाभारत' का निर्माण
रवि चोपड़ा की पत्नी रेनू ने एक बातचीत में बताया था कि 'महाभारत' का बजट प्रति एपिसोड 6 लाख रुपए था। इस हिसाब से पूरे शो (94 एपिसोड) पर करीब 5.64 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।
Image credits: Social Media
Hindi
कितनी थी महाभारत के स्टार्स की फीस
एक रिपोर्ट के मुताबिक़, 'महाभारत' के सभी एक्टर्स को एक जैसी फीस दी गई थी। हर एक को 3 हजार रुपए प्रति एपिसोड मिलते थे। कुछ एक्टर्स ने मुफ्त में काम भी किया था।