TV

कौन है 33 साल की यह एक्ट्रेस, जिसने बढ़ती उम्र के डर से फ्रीज कराए एग्स

Image credits: Instagram

टीवी एक्ट्रेस ने फ्री कराए एग्स

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित बढ़ती उम्र के साथ अपने मातृत्व को लेकर चिंता में हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करा लिए हैं। खुद रिद्धिमा ने यह खुलासा किया है।

Image credits: Instagram

रिद्धिमा पंडित ने शेयर किया एग्स फ्रीज कराने का अनुभव

एक बातचीत में 33 साल की रिद्धिमा पंडित ने एग्स फ्रीज कराने का अनुभव शेयर किया है। उनके मुताबिक़, यह आसान प्रोसेस नहीं है। इसके लिए कई इंजेक्शंस लेने पड़े।

Image credits: Instagram

रिद्धिमा पंडित ने क्यों फ्रीज कराए एग्स

रिद्धिमा के मुताबिक़, उनके लिए मदरहुड बहुत मायने रखता है। उन्होंने बताया कि वे अपने 30s में चल रही हैं और किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती।

Image credits: Instagram

वक्त के साथ कम होते जाते हैं एग्स : रिद्धिमा

रिद्धिमा ने बताया कि एक औरत ढेर सारे एग्स के साथ पैदा होती है। लेकिन वक्त के साथ ये कम होते-होते ख़त्म हो जाते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करा लिए हैं।

Image credits: Instagram

एग्स फ्रीज कराने की प्रोसेस में बढ़ जाता है वजह

रिद्धिमा की मानें तो एग्स फ्रीज कराने की प्रोसेस में कई इंजेक्शन लेने पड़ते हैं।  इससे वजन भी बढ़ जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि ये मुश्किलें अपने आप ख़त्म हो जाती हैं।

Image credits: Instagram

एग्स फ्रीज कराकर सुकून में हैं रिद्धिमा पंडित

रिद्धिमा के मुताबिक़, वे एग्स फ्रीज कराकर बेहद खुश हैं। उन्हें इससे मानसिक सुकून मिला है। वे अब टेंशन फ्री होकर काम कर रही हैं।

Image credits: Instagram

कब शादी करेंगी रिद्धिमा पंडित

रिद्धिमा पंडित ने इस बारे में कहा कि उन्हें खुद भी पता नहीं कि उनकी शादी कब होती। वे परफेक्ट पार्टनर का इंतज़ार कर रही हैं और जिस दिन उनकी यह तलाश पूरी हो जाएगी, वे शादी कर लेंगी।

Image credits: Instagram

कौन हैं रिद्धिमा पंडित?

रिद्धिमा पंडित पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'बहू हमारी रजनीकांत' से डेब्यू किया। वे 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 9' और 'बिग बॉस OTT' जैसे रियलिटी शोज में भी नज़र आ चुकी हैं।

Image credits: Instagram