अब तक इन 8 'भाभियों' ने जीता 'Bigg Boss', लेकिन करोड़पति सिर्फ 2 बनीं
TV Jan 28 2024
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Social Media
Hindi
1. श्वेता तिवारी (बिग बॉस सीजन 4)
2010 में 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा श्वेता तिवारी को शो की प्राइज मनी के रूप में 1 करोड़ रु. मिले। उन्हें हाल ही में रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में देखा गया।
Image credits: Social Media
Hindi
2. जूही परमार (बिग बॉस 5)
'कुमकुम' फेम जूही परमार ने 2011 में यह शो जीता और प्राइज मनी के रूप में उन्हें 1 करोड़ रुपए मिले। 43 साल की जूही पिछली बार टीवी शो 'हमारी वाली गुड न्यूज' (2020-21) में दिखाई दी थीं।
Image credits: Social Media
Hindi
3. उर्वशी ढोलकिया (बिग बॉस 6)
'कसौटी जिंदगी की' की कौमोलिका उर्वशी ढोलकिया को 50 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली थी। 2012 में वे शो जीती थीं। वे पिछली बार 'झलक दिखला जा 11' (2023) में दिखाई दी थीं।
Image credits: Social Media
Hindi
4. गौहर खान (बिग बॉस 7)
2013 में यह शो जीतने के बाद गौहर खान को 50 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली थी। वे फिलहाल 'झलक दिखला जा 11' में बतौर होस्ट नज़र आ रही हैं।
Image credits: Social Media
Hindi
5. शिल्पा शिंदे (बिग बॉस 11)
अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर शिल्पा शिंदे 2017 में शो की विजेता बनीं और उन्हें 44 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली। उन्हें पिछली बार शो 'मैडम सर' (2023) में देखा गया था।
Image credits: Social Media
Hindi
6. दीपिका कक्कड़ (बिग बॉस 12)
'ससुराल सिमर का' की सिमर दीपिका कक्कड़ को 2018 में शो जीतने के बाद 30 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली। वे पिछली बार 'ससुराल सिमर का 2' (2021) में दिखाई दी थीं।
Image credits: Social Media
Hindi
7. रुबीना दिलैक (बिग बॉस 14)
'छोटी बहू' फेम रुबीना दिलैक ने 2021 में शो जीता और 36 लाख रुपए की प्राइज मनी अपने नाम की। वे पिछली बार 'एंटरटेनमेंट की रात हाउसफुल' (2023) की होस्ट के तौर पर दिखी थीं।
Image credits: Social Media
Hindi
8. तेजस्वी प्रकाश (बिग बॉस 15)
2020 में 'पहरेदार पिया की' फेम तेजस्वी ने 'बिग बॉस' जीता। उन्हें 40 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली। वे पिछली बार मराठी फिल्म 'स्कूल कॉलेज अणि लाइफ' (2023) में दिखाई दी थीं।