TV

8 घटिया कंटेस्टेंट्स ने BIGG BOSS के घर में मचाया दंगल, की गंदी हरकतें

Image credits: socil media

15 अक्टूबर से शुरू होगा BIGG BOSS 17

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 17 इसी महीने की 15 तारीख से शुरू होने जा रहा है। मेकर्स ने इस बार दर्शकों में एक्साइमेंट भरने की पूरी तैयारी कर ली है।

Image credits: instagram

BIGG BOSS 17 के कंटेस्टेंट्स

सलमान खान के शो BIGG BOSS 17 के कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट अभी घोषित नहीं की है। अंकिता लोखंडे का नाम कन्फर्म है। इसी बीच पढ़ें बिग बॉस के विवादित प्रतिभागियों के बारे में..

Image credits: instagram

1. डॉली बिंद्रा

डॉली बिंद्रा को बिग बॉस के सीजन 4 में देखा गया था। डॉली ने बिग बॉस के घर में जमकर गाली-गलौच की थी। श्वेता तिवारी और मनोज तिवारी के साथ उनका खूब झगड़ा हुआ।

Image credits: instagram

2. राखी सावंत

राखी सावंत को बिग बॉस के घर में अक्सर दूसरे प्रतिभागियों से पंगा लेते देखा जाता रहा है। सीजन 14 में वह रुबीना दिलाइक के पति अभिनव शुक्ला के पीछे पड़ गई थी। 

Image credits: instagram

3. इमाम सिद्दीकी

इमाम सिद्दीकी बिग बॉस सीजन 6 के सबसे विवादित प्रतियोगी थे। इमाम ने बिग बॉस के घर में साथियों के साथ खूब लड़ाई की। उन्हें सीजन 6 के राखी सावंत का मेल वर्शन तक कहा गया।

Image credits: instagram

4. स्वामी ओम

बिग बॉस सीजन 10 के विवादित कंटेस्टेंट स्वामी ओम ने घर के अंदर गंदगी मचाई। उन्होंने एक कंटेस्टेंट पर यूरिन फेंक दी थी। फिर उन्हें घर से बाहर कर दिया था। अब वे इस दुनिया में नहीं है।

Image credits: instagram

5. कमाल राशिद खान

बिग बॉस सीजन 3 में कमाल राशिद खान तो सबसे विवादित प्रतिभागी रहे। उन्होंने होस्ट सलमान खान तक से पंगा लिया। इस शो से उन्हें जमकर पॉपुलैरिटी भी हासिल की थी। 

Image credits: instagram

6. पूजा मिश्रा

बिग बॉस के सीजन 5 की कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा ने घर के अंदर गली गलौच के साथ खूब बवाल मचाया थी। इसी बवाल की वजह से उन्हें शो से बाहर तक जाना पड़ा था।

Image credits: instagram

7. प्रियंका जग्गा

बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्ग ने घर के अंदर रहकर सबकी नाक में दम कर दिया था। वो इतना ज्यादा गाली-गलौच करने लगी थी सलमान खान ने खुद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था।

Image credits: instagram

8. जुबैर खान

बिग बॉस 11 में जुबैर खान सबसे विवादित प्रतिभागी रहे। शो के दौरान उन्होंने गंदी भाषा का इस्तेमाल और अपने बर्ताव से दूसरों को परेशान किया। कुछ वक्त बाद उन्हें घर से बाहर कर दिया था।

Image credits: instagram