TV

दीपिका पादुकोण ने किया शाहरुख़ खान को Kiss, रणवीर सिंह का हुआ ऐसा हाल

Image credits: Instagram

दीपिका पादुकोण की तस्वीरें वायरल

दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जो शुक्रवार को मुंबई में हुई 'जवान' की प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं। खुद दीपिका ने ये तस्वीरें शेयर की हैं।

Image credits: Instagram

शाहरुख़ खान को Kiss करती दिखीं दीपिका

दीपिका की वायरल तस्वीरों में एक ऐसी भी है, जिसमें वे 'जवान' के अपने को-स्टार शाहरुख़ खान को गाल पर Kiss करती नजर आ रही हैं।

Image credits: Instagram

दीपिका की तस्वीर पर रणवीर सिंह का रिएक्शन

दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान की तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए रणवीर सिंह ने कमेंट में लिखा है, "इश्क में दिल बना है, इश्क में दिल फना है हूं।"

Image credits: Instagram

इंटरनेट यूजर्स ने लिए रणवीर सिंह के मजे

इंटरनेट यूजर्स रणवीर सिंह का कमेंट देखने के बाद उनके जमकर मजे ले रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "तू यही करते रह और पप्पी कोई और ले जाएगा।"

Image credits: Instagram

रणवीर सिंह से लोग बोले- हमारे यहां गोलियां चल जातीं

एक यूजर ने लिखा, "हमारे यहां ऐसा होता तो गोलियां चल जातीं।" एक यूजर का कमेंट है, "यार तुम्हारी बीवी किसी और को Kiss कर रही और तुम खुश हो रहे हो। तुमको तो सनी देओल बन जाना चाहिए।"

Image credits: Instagram

'जवान' में दीपिका पादुकोण का कैमियो

'जवान' में दीपिका पादुकोण ने कैमियो किया है। फिल्म में वे शाहरुख़ खान के एक रोल विक्रम राठौर की पत्नी और दूसरे रोल आजाद की मां बनी हैं।

Image credits: Instagram

शाहरुख़ खान की अच्छी दोस्त हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण शाहरुख़ खान की अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने उनके साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया था। वे उनके साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे चुकी हैं।

Image credits: Instagram

5 साल पहले हुई दीपिका-रणवीर की शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी अक्टूबर 2018 में हुई थी। उनकी शादी को 5 साल होने जा रहे हैं। जबकि वे रिलेशनशिप में इससे भी 6 साल पहले से हैं।

Image credits: Instagram