TV

पिता की वजह से कुंवारी है 48 साल की एकता कपूर, बिन ब्याही ऐसे बनी मां

Image credits: instagram

48 साल की हुईं एकता कपूर

टीवी के साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने वाली एकता कपूर 48 साल की हो गई हैं। एकता का जन्म मुंबई में ही हुआ था।

Image credits: instagram

17 की उम्र में शुरू किया था एकता कपूर ने करियर

आपको जानकर हैरानी होगी कि एकता कपूर ने महज 17 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ऐड एजेंसी में काम करना शुरू किया था।

Image credits: instagram

पैसा कमाने एकता कपूर ने की नौकरी

एकता कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पापा की तरफ से उन्हें सिर्फ पॉकेट मनी ही मिलती थी। लेकिन वह और पैसा कमाना चाहती थी इसलिए नौकरी की।

Image credits: instagram

22 साल में शादी करना चाहती थी एकता कपूर

एकता कपूर ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी जिंदगी अच्छी चल रही थी और उन्होंने सोचा था कि 22 की उम्र में वह शादी कर घर बसा लेंगी।

Image credits: instagram

पिता के कारण एकता कपूर नहीं कर पाई शादी

आपको बता दें कि एकता कपूर की शादी उनके पिता जितेंद्र की वजह से नहीं हो पाई। दरअसल, उनके पिता ने कहा था या काम कर नाम कमाओ या घर बसा लो।

Image credits: instagram

19 की उम्र में एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था हम पांच

जब एकता कपूर 19 साल की थी तब उन्होंने सीरियल हम पांच प्रोड्यूस किया था। इस सीरियल की पॉपुलैरिटी ने उन्हें सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था।

Image credits: instagram

एकता कपूर ने दिए एक से बढ़कर एक शो

आपको बता दें कि पहला शो प्रोड्यूस करते वक्त एकता कपूर काफी डरी हुईं थीं। लेकिन सक्सेस मिलने के बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट शो बनाएं।

Image credits: instagram

बिन ब्याही मां बनी एकता कपूर

एकता कपूर ने शादी नहीं की पर वह मां बनना चाहती थी, लेकिन उनके लिए यह आसान नहीं था। मां बनने के लिए उन्होंने 7 साल दर्द झेला।

Image credits: instagram

सरोगेसी से मां बनी एकता कपूर

कहा जाता है कि लंबे इंतजार के बाद एकता कपूर डॉक्टरों की सलाह के बाद सरोगेसी के जरिए मां बनी। उनके बेटे रवि का जन्म जनवरी 2019 में हुआ था।

Image credits: instagram