TV

वो 6 वजह जब जबरदस्त ट्रेंड में आया Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Image credits: instagram

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता शो स्टार्स की वजह से सुर्खियां में रहता है। इस दिनों शो गुरुचरण सिंह के लापता हो जाने के कारण चर्चा में है। इससे पहले रोशन सोढ़ी विवाद, टप्पू-बबीता जी सगाई चर्चा में थी।

Image credits: instagram

लापता रोशन सिंह सोढ़ी

तारक मेहता में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल करने वाले गुरुचरण सिंह लापता हो गए हैं। वे मुंबई से दिल्ली गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। कुछ सीसीटीवी फुटेज में वह नजर आए हैं।

Image credits: instagram

राज अनादकट-मुनमुन दत्ता की सगाई

कुछ दिनों पहले बबीता जी मुनमुन दत्ता और टप्पू राज अनादकट की सगाई की खबर ने खूब सुर्खियां बंटोरी थी। हालांकि, बाद में दोनों ने ही इस खबर को गलत बताया था।

Image credits: instagram

जेनिफर मिस्त्री विवाद

तारक मेहता में जेनिफर मिस्त्री ने रोशन भाभी का रोल किया था। हालांकि, उन्होंने कुछ महीने पहले शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर हरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए थे। वे खूब चर्चा में रही थीं।

Image credits: instagram

मोनिका भदोरिया ने लगाए थे आरोप

तारक मेहता में बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका भदोरिया ने मेकर्स पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पैमेंट रोकने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए थे।

Image credits: instagram

शैलेश लोढ़ा के बिगड़े रिश्ते

शो में तारक मेहता का रोल करने वाले शैलेश लोढ़ा ने जब सीरियल छोड़ा था तो खूब विवाद हुआ था। उस दौरान उन्होंने उन्होंने असित मोदी पर गलत बिहेव करने के आरोप लगाए थे।

Image credits: instagram

दिशा वकानी का अभी भी इंतजार

दिशा वकानी ने 2017 में शादी करने के बाद तारक मेहता छोड़ दिया था। तब से लेकर अब तक उनकी वापसी का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, वे अभी तक शो में लौटी नहीं हैं।

Image credits: instagram