TV

कौन है यह एक्ट्रेस, जो चार साल में एक बार मनाती है अपना बर्थडे

Image credits: Instagram

चार साल बाद जन्मदिन मना रही एक्ट्रेस

एक टीवी एक्ट्रेस, जो चार साल बाद अपना जन्मदिन मना रही है। हम बात कर रहे हैं जानवी छेड़ा की, जो 29 फ़रवरी को 40 साल की हो गई हैं।

Image credits: Instagram

कब और कहां हुआ जानवी छेड़ा का जन्म

जानवी छेड़ा का जन्म 29 फ़रवरी 1984 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। यहीं उनकी परवरिश हुई। वैसे जानवी का पैतृक स्थान कच्छ, गुजरात के मांडवी में है।

Image credits: Instagram

गुजराती फिल्म से किया था जानवी छेड़ा ने डेब्यू

जानवी छेड़ा ने एक्टिंग डेब्यू 2005 में रिलीज हुई गुजराती फिल्म 'तो लगी शर्त' से किया था। इस फिल्म में उन्होंने संजना नाम का किरदार निभाया था।

Image credits: Instagram

2007 में जानवी छेड़ा का पहला टीवी शो आया

2007 में जानवी छेड़ा ने छोटे पर्दे पर कदम रखा। उनका पहला शो 'छूना है आसमान' था, जिसमें उन्होंने फ्लाइट लेफ्टिनेंट समीरा सिंह की भूमिका निभाई थी।

Image credits: Instagram

इन टीवी शोज में भी नज़र आईं जानवी छेड़ा

जानवी छेड़ा टीवी पर 'धूप में थोड़ी छांव : मां', 'मायका', 'तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई', 'बालिका वधू' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

Image credits: Instagram

एक बेटी की मां हैं जानवी छेड़ा

जानवी छेड़ा ने 2011 में लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड निशांत गोपालिया से शादी की। 2017 में जानवी और निशांत की बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने निर्वी रखा है।

Image credits: Instagram

फिलहाल पर्दे से दूर हैं जानवी छेड़ा

जानवी छेड़ा फिलहाल पर्दे से दूर हैं। 2018 में उन्होंने 'CID' के दो एपिसोड्स में अपीयरेंस दिया था और फिर उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया।

Image credits: Instagram