TV

KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने क्यों की चप्पल की चर्चा?

Image credits: KBC 15/SONY LIV

KBC 15 में आया अल्लू अर्जुन का सवाल

महानायक अमिताभ बच्चन ने 'KBC 15' में अल्लू अर्जुन से जुड़ा एक सवाल पूछा। हॉट सीट पर बिग बी के सामने बैठीं उड़ीसा से आईं इपसिता दास ने इस सवाल का सटीक जवाब दिया।

Image credits: KBC 15/SONY LIV

KBC 15 में अल्लू अर्जुन पर कौनसा सवाल पूछा गया?

'KBC 15' में अल्लू अर्जुन पर जो सवाल पूछा गया, वह असल में उनके हालिया नेशनल अवॉर्ड को लेकर था, जो उन्होंने फिल्म 'पुष्पा' के लिए जीता था।

Image credits: KBC 15/SONY LIV

यह था KBC 15 में अल्लू अर्जुन पर पूछा गया पूरा सवाल

'KBC 15' में पूछा गया सवाल था:- 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार किसने जीता? A.रजनीकांत B.ममूटी C. अल्लू अर्जुन (सही जवाब) D. ऋषभ शेट्टी।

Image credits: KBC 15/SONY LIV

कितने रुपए के लिए था अल्लू अर्जुन पर पूछा गया यह सवाल?

अल्लू अर्जुन पर पूछा गया यह सवाल 20 हजार रुपए के लिए था। भुवनेश्वर, उड़ीसा से आईं एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर इपसिता दास ने सही जवाब देकर यह रकम अपने नाम की

Image credits: KBC 15/SONY LIV

बिग बी ने किया अल्लू अर्जुन की चप्पल का जिक्र

सवाल के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने 'पुष्पा: द राइज' का जिक्र किया। खासकर 'श्रीवल्ली' गाने में अल्लू अर्जुन की चप्प्पल वाली स्टेप का जिक्र करने से वे खुद को नहीं रोक सके।

Image credits: KBC 15/SONY LIV

अमिताभ बच्चन बोले- चप्पल उतर जाए तो...

बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा, "जिंदगी में पहली बार देखा कि चप्पल उतर जाए तो कितना वायरल हो जाता है।" उन्होंने इस दौरान पुष्पा और इसमें अल्लू अर्जुन के काम की तारीफ़ की।

Image credits: KBC 15/SONY LIV

इपसिता दास ने कुल कितने रुपए जीते

इपसिता दास ने 'KBC 15' में 12 सवालों का सही जवाब देकर 12 लाख 50 हजार रुपए जीते। 13वां सवाल 25 लाख रुपए का था, जिसका सही जवाब पता ना होने की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया।

Image credits: KBC 15/SONY LIV