Hindi

बेहद खूबसूरत हैं मिर्जापुर की सलोनी भाभी! कर चुकीं सीता, यशोदा के रोल

Hindi

नेशनल क्रश बनीं 'मिर्जापुर 3' की सलोनी भाभी!

वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' को क्रिटिक्स और दर्शकों का फीका रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन इसके किरदार काफी पॉपुलर हो रहे हैं। खासकर सलोनी त्यागी भाभी को लोग नेशनल क्रश तक बता रहे हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

'मिर्जापुर 3' में किसने निभाया सलोनी त्यागी का किरदार?

'मिर्जापुर 3' में दादा त्यागी (लिलिपुट) की बहू सलोनी त्यागी का किरदार नेहा सरगम ने निभाया है। नेहा की यह पहली वेब सीरीज हैं और इसके दूसरे सीजन से वे इससे जुड़ गई थीं।

Image credits: Instagram
Hindi

कौन हैं नेहा सरगम?

नेहा सरगम का असली नाम नेहा दुबे है। उनका जन्म पटना, बिहार में हुआ था। वे एक्ट्रेस ही नहीं, सिंगर भी हैं और वे सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

'इंडियन आइडल 4' में रिजेक्ट हो गई थीं नेहा सरगम

नेहा सरगम ने 'इंडियन आइडल 2' के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वे लिरिक्स भूलने की वजह से रिजेक्ट हो गई थीं। बाद में उन्हें इंडियन 'आइडल 4' में भी देखा गया था।

Image credits: Instagram
Hindi

बतौर एक्ट्रेस यह था नेहा सरगम का पहला शो

बतौर एक्ट्रेस नेहा का पहला शो 'चांद छुपा बादल में' था, जो 2010 से 2011 के बीच टेलीकास्ट हुआ था। बाद वे 'सपना बाबुल का...विदाई' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे शोज में दिखाई दीं।

Image credits: Instagram
Hindi

टीवी पर सीता, लक्ष्मी, यशोदा बन चुकीं नेहा सरगम

नेहा सरगम को रामायण (2012-2013) में सीता, महाभारत (2013) में सत्यभामा, परमावतार श्रीकृष्ण (2017-2020) में लक्ष्मी और 'यशोमती मैया के नंदलाला' में यशोदा के रोल में देखा जा चुका है।

Image Credits: Instagram