TV

कहां हैं 'रामायण' के सबसे बड़े राम भक्त भरत, जानेंगे तो छलक आएंगी आंखें

Image credits: Social Media

राम मंदिर में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा

22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सीरियल 'रामायण' के राम, लक्ष्मण, जानकी यानी अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया वहां मौजूद रहे।

Image credits: Social Media

कहां हैं 'रामायण' से राम के परम भक्त भरत?

सवाल यह है कि सीरियल 'रामायण' में राम के परम भक्त और उनके भाई भरत का रोल निभाने वाले अभिनेता संजय जोग अब कहां हैं?

Image credits: Social Media

'रामायण' में भरत का रोल करने वाले संजय जोग कौन थे?

'रामायण' में राम भक्त भरत का रोल निभाने वाले संजय जोग खासकर मराठी सिनेमा के एक्टर थे। उन्होंने एक गुजराती फिल्म में भी काम किया था।

Image credits: Social Media

'रामायण' में भरत के रोल से मिली संजय जोग को पहचान

संजय जोग को असली पहचान 'रामायण' में भरत का रोल निभाने के बाद ही मिली थी। उन्होंने इस किरदार को ऐसा जीवंत किया कि लोग उन्हें असली भरत मानने लगे थे।

Image credits: Social Media

लक्ष्मण का रोल हुआ था संजय जोग को ऑफ़र

बताया जाता है कि रामायण में संजय जोग को लक्ष्मण का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। बाद में खुद रामायण से जुड़े और भरत का रोल करने की चाह जताई।

Image credits: Social Media

कभी एक्टर ही नहीं बनना चाहते थे संजय जोग

संजय जोग एयरफोर्स पायलट बनना चाहते थे। हालांकि, पैरेंट्स के दबाव के चलते वे मराठी सिनेमा से जुड़े। लेकिन, जब पहली फिल्म फ्लॉप हुई तो वे नागपुर लौटकर खेती करने लगे थे।

Image credits: Social Media

लगभग 50 फिल्मों में किया संजय जोग ने काम

बताया जाता है कि खेती से समय निकालकर संजय जोग एक बार फिर मुंबई आए। इस बार किस्मत ने उनका साथ दिया। उनकी मराठी फिल्म हिट हुई और फिर वे करीब 50 फिल्मों में नज़र आए।

Image credits: Social Media

इन फिल्मों और सीरियल्स में नज़र आए संजय जोग

संजय जोग ने मराठी की 'सपला', 'नवरी मिले नवरायला', 'आम्ही दोघा राजा रानी', गुजराती की 'माया बाज़ार', हिंदी में 'हमशक्ल' जैसी फिल्मों और 'रामायण' और 'लव कुश' जैसे शोज में काम किया था।

Image credits: Social Media

40 की उम्र में दुनिया छोड़ गए संजय जोग

संजय जोग का 27 नवम्बर 1995 को 40 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जाता है कि उनका लीवर फेल हो गया था। वे अपने पीछे पत्नी नीता और दो बच्चों को छोड़ गए थे।

Image credits: Social Media