कितने करोड़ में बना था 'रामायण', जानिए कौन थे इसके 5 सबसे महंगे किरदार
TV Apr 17 2024
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Social Media
Hindi
टीवी का सबसे मशहूर शो 'रामायण'
1987 में रामानंद सागर शो 'रामायण' लेकर आए थे, जो काफी मशहूर हुआ था। इस शो पर निर्माताओं ने करोड़ों रुपए खर्च किए थे। जानिए शो का बजट, कमाई और स्टारकास्ट की फीस...
Image credits: Social Media
Hindi
कितने में पड़ा था टीवी शो 'रामायण'
रिपोर्ट्स की मानें तो 'रामायण' के एक एपिसोड का निर्माण लगभग 9 लाख रुपए में हुआ था। शो के कुल 78 एपिसोड थे। यानी कि इसका कुल बजट करीब 7.02 करोड़ रुपए था।
Image credits: Social Media
Hindi
कितनी थी 'रामायण' के राम की फीस
टीवी शो 'रामायण' में भगवान राम का रोल अरुण गोविल ने निभाया था। बताया जाता है कि पूरे शो के लिए उन्हें लगभग 40 लाख रुपए का भुगतान किया गया था।
Image credits: Social Media
Hindi
दारा सिंह 'रामायण' के दूसरे सबसे महंगे एक्टर थे
रेसलर और अभिनेता दारा सिंह ने रामानंद सागर की 'रामायण' में हनुमान की भूमिका निभाई थी। उनकी फीस 35 लाख रुपए बताई जाती है।
Image credits: Social Media
Hindi
इतने में पड़ा था रामानंद सागर को 'रावण'
'रामायण' में रावण का रोल गुजराती थिएटर के कलाकार अरविंद त्रिवेदी ने किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के लिए उनकी फीस 30 लाख रुपए थी।
Image credits: Social Media
Hindi
'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी चौथे महंगे एक्टर
'रामायण' के चौथे सबसे महंगे एक्टर सुनील लहरी थे, जिन्होंने शो में लक्ष्मण का किरदार निभाया था। ख़बरों के मुताबिक़, उन्होंने इसके लिए 25 लाख रुपए लिए थे।
Image credits: Social Media
Hindi
टॉप 5 में 'सीता' दीपिका चिखलिया भी शामिल
'रामायण' के 5 सबसे महंगे कलाकारों में सीता का रोल कर मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया भी शामिल हैं। उन्होंने इस शो के लिए 20 लाख रुपए का मेहनताना लिया था।
Image credits: Social Media
Hindi
'रामायण' से मेकर्स ने कितनी कमाई की थी
ख़बरों की मानें तो टीवी शो 'रामायण' से निर्माताओं ने 31 करोड़ 4 लाख रुपए कमाए थे। यानी कि शो की कमाई बजट से लगभग 4.5 गुना थी।