TV

15 दिन से लापता 'तारक मेहता...' के सोढ़ी, अब मजबूर पिता ने कही यह बात

Image credits: instagram

15 दिन से लापता 'तारक मेहता...' के सोढ़ी भाई

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी भाई यानी एक्टर गुरुचरण सिंह 15 दिन से लापता हैं। लगातार जांच के बाद भी पुलिस यह पता नहीं कर पाई है कि वे कहां और किस हाल में हैं।

Image credits: instagram

बेटे को लेकर चिंता में गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह

गुरुचरण सिंह के बारे में 15 दिन बाद भी पुख्ता जानकारी ना मिलने से उनके पिता हरगीत सिंह बेहद चिंता में हैं। उन्होंने एक हालिया बातचीत में अपनी चिंता जाहिर भी की है।

Image credits: Social Media

गुरुचरण सिंह के पिता ने घटना को शॉकिंग बताया

गुरुचरण सिंह के पिता हरगीत सिंह ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में कहा, जो हुआ, वह बेहद शॉकिंग है। हमें समझ नहीं आ रहा कि हम इसका सामना कैसे करें?"

Image credits: instagram

गुरुचरण सिंह के पिता बोले- हम बहुत परेशान हैं

हरगीत सिंह ने आगे कहा, "हम सब बहुत परेशान हैं और बेसब्री से पुलिस की ओर से कुछ अपडेट का इंतज़ार कर रहे हैं। हम उसके वापस आने का इंतज़ार कर रहे हैं।"

Image credits: instagram

22 अप्रैल से लापता है गुरुचरण सिंह

गुरुचरण 22 अप्रैल से लापता हैं। उनके पिता ने दिल्ली के पालम थाने शिकायत दर्ज कराई थी कि वे 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। पर वे ना मुंबई पहुंचे, ना ही घर लौटे।

Image credits: instagram

5 टीमें कर रहीं गुरुचरण सिंह की तलाश

28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस के डीसीपी, दक्षिण पश्चिम रोहित मीणा ने बताया था कि गुरुचरण की तलाश के लिए 5 टीमें बनाई हैं। उन्हें कुछ CCTV फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर जांच जारी है।

Image credits: Social Media