TV

ये 10 शो TV पर लंबे चले, एक 36, एक 42 तो एक 57 साल से लगातार चल रहा

Image credits: Social Media

10. ससुराल सिमर का

यह शो 7 साल तक चला। 2011 में इसकी शुरुआत हुई और 2018 में यह ऑफएयर हो गया। शो में दीपिका कक्कड़ और अविका गौर ने लीड रोल निभाया था।

Image credits: Social Media

9. क्योंकि सास भी कभी बहू थी

इस शो की शुरुआत 2000 में हुई थी। तब स्मृति ईरानी इसकी लीड हीरोइन थीं। लगभग 8 साल बाद 2008 में यह शो ऑफएयर हुआ।

Image credits: Social Media

8. FIR

सब टीवी का यह शो तकरीबन 9 साल तक चला। कविता कौशिक स्टारर इस शो की शुरुआत 2006 में हुई थी, जबकि 2015 में इसे ऑफएयर कर दिया गया।

Image credits: Social Media

7. कुमकुम भाग्य

2014 में सृति झा और शब्बीर अहलुवालिया स्टारर यह शो शुरू हुआ था और 10 साल बाद भी यह सक्सेसफुली रन हो रहा है। अब इसमें रची शर्मा और अबरार क़ाज़ी लीड रोल कर रहे हैं।

Image credits: Social Media

6. ये रिश्ता क्या कहलाता है

इस शो की शुरुआत 2009 में हुई थी। तब इसके लीड एक्टर-एक्ट्रेस करण मेहरा और हिना खान थे। शो 15 साल बाद भी चल रहा है और समृद्धि शुक्ला, और रोहित पुरोहित इसमें लीड रोल निभा रहे हैं।

Image credits: Social Media

5. तारक मेहता का उल्टा चश्मा

सब टीवी का यह शो 2008 में शुरू हुआ था और 16 साल से लगातार चल रहा है। जबकि इसकी लीड एक्ट्रेस दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वाकाणी 6 से शो से गायब हैं।

Image credits: Social Media

4. CID

यह शो पूरे 20 साल चला। 1998 में इसकी शुरुआत हुई और 2018 में यह ऑफएयर हुआ। शो में शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी, दिनेश फड़निस, आदित्य श्रीवास्तव जैसे कलाकार लीड रोल में थे।

Image credits: Social Media

3. रंगोली

यह दूरदर्शन की म्यूजिकल सीरीज है, जिसकी शुरुआत 1988 में हुई थी और 36 साल बाद भी इसे हर रविवार सुबह-सुबह एन्जॉय किया जा सकता है।

Image credits: Social Media

2. चित्रहार

दूरदर्शन का यह म्यूजिकल हर दिन दोपहर 12:30 बजे और शाम 7:00 बजे देखा जा सकता है। 1982 में शुरू हुआ यह शो 42 साल से चल रहा है। पहले यह बुधवार और शुक्रवार को 8 बजे टेलीकास्ट होता था।

Image credits: Social Media

1. कृषि दर्शन

यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो है। 1967 में शुरू हुआ यह शो 2015 तक डीडी नेशनल पर आता था और इसके बाद से लगातार डीडी किसान पर टेलीकास्ट हो रहा है। शो 57 साल से चल रहा है।

Image credits: Social Media