YRKKH के Twist: क्या अक्षरा के होने वाले बच्चे को अपनाएगा अभी?
TV Sep 29 2023
Author: Anshika Shukla Image Credits:Social Media
Hindi
अभिमन्यु और अक्षरा की होने वाली है शादी
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस समय शो में दिखाया जा रहा है कि अभिमन्यु और अक्षरा की शादी की तैयारियां चल रही हैं।
Image credits: Social Media
Hindi
अक्षरा बनाएगी बप्पा की मूर्ति
अब शो में दिखाया जाएगा कि रात को अक्षरा अपने रूम में बैठकर आराम से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाती है, तभी उसे खिड़की की तरफ से कुछ आवाज आती है।
Image credits: Social Media
Hindi
अभिमन्यु को देखकर घबरा जाएगी अक्षु
इसके बाद वो बैट लेकर खड़ी हो जाती है। इस दौरान अभिमन्यु को देखकर वो घबरा जाती है। इसके बाद दोनों रूम में काफी मस्ती करती हैं।
Image credits: Social Media
Hindi
सबने लुए अभिमन्यु के मजे
इसके बाद अक्षरा, अबीर के काम से घर से बाहर जाती है। तभी अभिमन्यु वहां पहुंचता है और पूरे घर में अक्षरा को ढूंढता है। इस दौरान मनीष गोयनका यानी बड़े पापा उसकी खूब टांग खींचते हैं।
Image credits: Social Media
Hindi
पूजा छोड़कर कहां गई अक्षरा
फिर अगले दिन घर में शादी की रस्में शुरू होती हैं। गोयनका परिवार में गणेश पूजा की तैयारी होती है। तभी अक्षरा को डॉक्टर का फोन आता है और वह हड़बड़ी में पूजा छोड़कर चली जाती है।
Image credits: Social Media
Hindi
अक्षरा हुई प्रेग्नेंट
ऐसे में सभी लोग परेशान हो जाते हैं कि ऐसे क्या हो गया कि अक्षरा चली गई। ऐसे में अभिमन्यु, अक्षरा का पीछा करता है और तब उसे पता चलता है कि अक्षरा प्रेग्नेंट है।
Image credits: Social Media
Hindi
क्या होगा शो में खास
अब देखना खास होगा शो में कि अक्षरा की प्रेग्नेंसी पर अभिमन्यु और उसके परिवार वाले कैसे रिएक्ट करेंगे।