Hindi

835 करोड़ की 'रामायण' पर भड़कीं TV की सीता, जानिए क्यों कहा- इसे बंद करो

Hindi

'रामायण' पर भड़कीं टीवी की सीता

अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर टीवी की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने इसके निर्माताओं को फटकार लगाई है और इस फिल्म को ना बनाने की सलाह दी है।

Image credits: Instagram
Hindi

दीपिका चिखलिया को 'रामायण' बनाने पर आपत्ति

दीपिका चिखलिया ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि लोगों को बार-बार 'रामायण' बनानी बंद कर देनी चाहिए। उनके मुताबिक़, लोग बार-बार 'रामायण' बनाकर इसे बर्बाद कर रहे हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

दीपिका चिखलिया ने 'रामायण' को नए एंगल से दिखाने पर आलोचना की

दीपिका ने निर्माताओं द्वारा रामायण को नई कहानी, नए एंगल और नए लुक के साथ दिखाए जाने की आलोचना की और इसके लिए उन्होंने डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' का उदाहरण दिया।

Image credits: Instagram
Hindi

धार्मिक ग्रंथों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए : दीपिका चिखलिया

दीपिका कहती हैं, "किसी को धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि किसी को ऐसा करना चाहिए और बस छोड़ देना चाहिए। प्लीज ऐसा मत करो।"

Image credits: Instagram
Hindi

दीपिका चिखलिया ने सुझाए फिल्मों के सब्जेक्ट्स

दीपिका चिखलिया ने आगे कह, "ढेर सारी स्टोरीज हैं। आप रामायण के अलावा भी तो बात कर सकते हैं। कई गुमनाम फ्रीडम फाइटर्स हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में वीरता दिलाई। रामायण ही क्यों?"

Image credits: Instagram
Hindi

रामानंद सागर के शो 'रामायण' में सीता बनी थीं दीपिका

दीपिका रामानंद सागर के शो 'रामायण' में माता सीता के रोल में थीं। इस हो में अरुण गोविल ने राम, सुनील लहरी ने लक्ष्मण, दारा सिंह ने हनुमान और अरविंद त्रिवेदी ने रावण का रोल किया था।

Image credits: Instagram
Hindi

इतने करोड़ के बजट में बन रही 'रामायण'

'रामायण' का निर्माण लगभग 835 करोड़ में हो रहा है। इसमें रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के रोल में नज़र आएंगे। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं।

Image Credits: Instagram