TV

TRP चार्ट में मचने वाला है हड़कंप, गेम बिगाड़ने आ रहे 9 NEW TV SHOWS

Image credits: instagram

इंडियन आइडल 14

इंडियन आइडल 14 के ऑडिशन शुरू हो गए हैं। इस बार सीजन 14 को श्रिया घोषाल, कुमार सानू और विशाल ददलानी जज करेंगे। वहीं, होस्ट हुसैन कुवाजेरवाला होंगे।

Image credits: instagram

सलमान खान का BIGG BOSS 17

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस 17 का प्रीमियर 15 अक्टूबर को होगा। शो को सलमान होस्ट करेंगे और इसमें शामिल होंने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ गई है।

Image credits: instagram

मास्टर शेफ इंडिया सीजन 8

मास्टरशेफ इंडिया का नया सीजन 8 जल्द ही शुरू होने वाला है। रियलिटी शो को विकास खन्ना और रणवीर बरार सेलिब्रिटी शेफ पूजा ढींगरा के साथ जज करते नजर आएंगे।

Image credits: instagram

झलक दिखला जा 11

झलक दिखला जा आखिरकार अपने 11वें सीजन के साथ वापस आ रहा है। खबरों की मानें तो शो को इस बार अरशद वारसी, फराह खान और मलाFका अरोड़ा जज करेंगी।

Image credits: instagram

शार्क टैंक इंडिया 3

शार्क टैंक इंडिया का पहला और दूसरा सीजन काफी सफल रहा है अब सीजन 3 आ रहा है। इस बार OYO रूम्स के सीईओ रितेश अग्रवाल, नमिता थापर, विनीता सांग, जजिंग पैनल में शामिल हुए हैं।

Image credits: instagram

टीवी का नया सीरियल चांद जलने लगा

विशाल आदित्य सिंह और कनिका मान का नया रोमांटिक सीरियल चांद जलने लगा 23 अक्टूबर से कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।

Image credits: instagram

न्यू सीरियल एक कुड़ी पंजाब दी

अविनेश रेखी और तनीषा मेहता का नया सीरियल एक कुड़ी पंजाब दी भी जल्द ही शुरू हो रहा है। इसकी शूटिंग सितंबर में ही शुरू हो गई थी।

Image credits: instagram

रवि दुबे-सरगुन मेहता का न्यू सीरियल दालचिनी

रवि दुबे और सरगुन मेहता नया शो दालचीनी लेकर आ रहे हैं जो एक पंजाबी लड़की और पारिवारिक ड्रामा के बारे में है। जल्द ही शो की रिलीज डेट भी सामने आएगी।

Image credits: instagram

नया सीरियल चिरंजीवी हनुमान

टीवी पर नया सीरियल चिरंजीवी हनुमान भी जल्द ही शुरू होने वाला है। इसकी कहानी एक महाकाव्य कहानी है जो हनुमान की मदद से सीता को रावण से बचाने के राम के प्रयास पर बेस्ड होगी।

Image credits: instagram