33 साल की प्रियंका हलदर हाल ही में समय रैना के पॉपुलर यूट्यूब शो India’s Got Latent में पहुंचीं। इस शो से वो रातोरात फेमस हो गईं।
इस दौरान प्रियंका हलदर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां उन्होंने तब बटोरी, जब स्टेज पर ही एक शख्स ने सबके सामने उनकी ड्रेस काटी।
दरअसल, इस शो में प्रियंका हलदर अपने कॉस्ट्यूम कटर दोस्त आदिल के साथ नजर आईं। प्रियंका ने लाल कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी।
वहीं, प्रियंका के दोस्त आदिल ने पेट के पास से उनकी ड्रेस काटनी शुरू कर दी। स्टेज पर सबके सामने उनकी ड्रेस पर कैंची चलती रही और बाद में ड्रेस को एक अलग स्टाइल दिया गया।
प्रियंका हलदर और आदिल का ये एक्ट देखकर वहां मौजूद जज भी शॉक्ड रह गए। हालांकि, बाद में जब क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो यूजर्स ने प्रियंका को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
एक यूजर ने कहा- ऐसा करके वो अपने पति के साथ चीट कर रही है। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि ये पूरा मामला स्क्रिप्टेड था और जानबूझकर किया गया।
33 साल की प्रियंका पश्चिम बंगाल की रहने वाल हैं और फिलहाल मुंबई में छोटे-मोटे रोल करती हैं। उन्होंने क्राइम पेट्रोल, उठा पटक 4 जैसे कुछ टीवी शोज में काम किया है।
प्रियंका ने बताया कि वो सिर्फ 12वीं तक पढ़ी हैं। कम उम्र में ही उनकी शादी हो गई थी और 18 साल में वो मां बन गई थीं।
प्रियंका हलदर का एक बेटा है, जिसकी उम्र 15 साल है। वहीं, पति इंडियन रेलवे में काम करते हैं और फिलहाल उनकी पोस्टिंग नागपुर में है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका के 22600 फॉलोअर्स हैं।