Hindi

कौन थे 'अनुपमा' के एक्टर ऋतुराज सिंह, जिनकी कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

Hindi

नहीं रहे टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह

टीवी एक्टर और पॉपुलर शो 'अनुपमा' के यशपाल ढिल्लन यानी ऋतुराज सिंह नहीं रहे। कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया।

Image credits: Social Media
Hindi

कितने साल के थे ऋतुराज सिंह

ऋतुराज सिंह अभी 59 साल के थे। उनका जन्म 23 मई 1964 को कोटा, राजस्थान में हुआ था। उनका पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसोदिया था।

Image credits: Social Media
Hindi

ऋतुराज सिंह को क्या बीमारी थी

ऋतुराज सिंह के करीबी दोस्त अमित बहल ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका पैंक्रियाज का इलाज चल रहा था। हालांकि, उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ।

Image credits: Social Media
Hindi

बचपन में अमेरिका चले गए थे ऋतुराज सिंह

रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतुराज सिंह बचपन में अमेरिका चले गए थे। हालांकि, 12 साल की उम्र में वे भारत वापस आ गए थे।

Image credits: Social Media
Hindi

1993 में मुंबई शिफ्ट हुए ऋतुराज सिंह

बताया जाता है कि ऋतुराज सिंह राजस्थान में कम ही रहे हैं। उनकी स्कूलिंग दिल्ली से पूरी हुई। 1993 में वे मुंबई शिफ्ट हो गए थे।

Image credits: Social Media
Hindi

ऋतुराज सिंह 12 साल तक थिएटर से जुड़े रहे

ख़बरों की मानें तो ऋतुराज सिंह ने 12 साल तक बैरी जॉन के थिएटर एक्शन ग्रुप यानी TAG के साथ काम किया। 1993 में उन्हें टीवी गेम शो 'तोल मोल के बोल' के होस्ट के तौर पर देखा गया।

Image credits: Social Media
Hindi

इन टीवी शोज में नज़र आए थे ऋतुराज सिंह

ऋतुराज सिंह को 'बनेगी अपनी बात', 'घर एक मंदिर', 'कुटुंब', 'अदालत', 'हिटलर दीदी' और 'अनुपमा' जैसे शो और 'क्रिमिनल जस्टिस' और बंदिश बैंडिट' जैसी वेब सीरीज में देखा गया था।

Image credits: Social Media
Hindi

ऋतुराज सिंह की पॉपुलर फ़िल्में

ऋतुराज सिंह ने बड़े पर्दे पर भी काम किया। उनकी पॉपुलर फिल्मों में 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'सत्यमेव जयते 2' और 'यारियां 2' शामिल हैं। वे तमिल फिल्म 'थुनिवु' में भी दिखाई दिए थे।

Image credits: Social Media
Hindi

ऋतुराज सिंह की फैमिली

ऋतुराज सिंह की फैमिली के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वे शादीशुदा थे और अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं।

Image Credits: Social Media