'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस समय खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस समय शो की कहानी अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के इर्द-गिर्द घूम रही है, जिसके मंजिरी और मुस्कान खिलाफ हैं।
Image credits: Social Media
Hindi
अक्षरा हुई प्रेग्नेंट
अब शो में दिखाया जाएगा कि अक्षरा को पता चल जाएगा कि उसके पेट में अभिनव का बच्चा पल रहा है। वहीं मंजिरी चाहेगी कि वो इस बच्चे का अबार्शन करवा दे और फिर अभि से शादी कर ले।
Image credits: Social Media
Hindi
अभिमन्यु ने की अक्षरा से कोर्ट मैरिज
ये सुनकर अक्षरा परेशान हो जाएगी, लेकिन अभिमन्यु उसका साथ देगा और उससे कोर्ट मैरिज करने का फैसला लेगा। फिर दोनों कोर्ट में जाकर शादी कर लेंगे।
Image credits: Social Media
Hindi
अभिमन्यु को आया गुस्सा
इसके बाद जब अभिमन्यु को जब पता चलता है कि उसकी मां मंजिरी ने अक्षरा पर ऑबर्शन करवाने का दबाव डाला तो वो काफी गुस्सा हो जाता है और बिड़ला हाउस छोड़ने का फैसला करेगा।
Image credits: Social Media
Hindi
अभिमन्यु बना घर जमाई
फिर अभिमन्यु, गोयनका फैमिली में घर जमाई बन जाएगा। बाद में, मंजिरी को अक्षरा-अभिमन्यु की शादी के बारे में पता चलेगा और वो उससे अपने बेटे को वापस करने के लिए कहेगी।
Image credits: Social Media
Hindi
मंजिरी नहीं बदलेगी अपना फैसला
वहीं अक्षरा, मंजिरी से अभिनव के बच्चे को स्वीकार करने की रिक्वेस्ट करेगी, लेकिन मंजिरी अपने फैसले पर अड़ी रहेगी और अपना मन बदलने को तैयार नहीं होगी।
Image credits: Social Media
Hindi
मंजिरी देगी अक्षु को धक्का
बाद में अक्षरा, मंजिरी से बात करने से मना कर देगी और गुस्से में वहां से जाने लगेगी। वहीं मंजिरी, अक्षरा को रोकने के लिए दौड़ेगी और उसे धक्का दे दे देगी।
Image credits: Social Media
Hindi
अभिमन्यु ने सुनाई मंजिरी को खरी खोटी
इसके बाद अक्षरा पेट के बल गिर जाएगी और अपना बच्चा खो देगी। अक्षरा के बच्चे को खोने के कारण अभिमन्यु, मंजिरी पर अपना आपा खो देगा। इसके बाद मंजिरी सदमे में चली जाएगी।