Hindi

काम को तरस रहे YRKKH के ये 8 STARS, 3 तो सालों से बैठे हैं बेकार

Hindi

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है

टीवी का सबसे पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है, 15 साल से लगातार एंटरटेन कर रहा है। हालांकि, इस शो को छोड़ चुके ऐसे कई स्टार्स हैं, जो काम के लिए तरस रहे हैं।

Image credits: instagram
Hindi

1. शिवांगी जोशी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी जोशी, नायरा का किरदार निभा घर-घर में फेमस हुईं। इस शो के बाद वे बरसातें सीरियल में नजर आईं, लेकिन ये खास पसंद नहीं किया गया। अभी वे फ्री हैं।

Image credits: instagram
Hindi

2. मोहसिन खान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में मोहसिन खान ने कार्तिक का रोल प्ले कर खूब लाइमलाइट बटोरी। हालांकि, शो के लीप के बाद मोहसिन का पत्ता कट हो गया। फिर उन्हें कोई खास प्रोजेक्ट नहीं मिला।

Image credits: instagram
Hindi

3. करण मेहरा

करण मेहरा नैतिक बन ये रिश्ता क्या कहलाता है से शुरुआत से जुड़े थे। हालांकि, बीच में अनबन होने के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया था। इसके बाद वे किसी भी पॉपुलर शो में नजर नहीं आए।

Image credits: instagram
Hindi

4. पारुल चौहान

ये रिश्ता क्या कहलाता है में पारुल चौहान ने स्वर्णा का रोल प्ले किया था। फिर पारुल ने शो छोड़ दिया। इसके बाद वे किसी टीवी शो में नहीं दिखीं। सालों से उनके पास कोई काम नहीं है।

Image credits: instagram
Hindi

5. लता सभरवाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है से शुरुआत से जुड़ी लता सभरवाल ने अक्षरा की मां का रोल निभाया और खूब फेमस हुईं। लेकिन शो से हटने के बाद उन्हें कभी अच्छे प्रोजेक्ट्स ऑफर नहीं हुए।

Image credits: instagram
Hindi

6. कांची सिंह

गायु का रोल निभा ये रिश्ता क्या कहलाता है से कांची सिंह को खूब पॉपुलैरिटी मिली। लेकिन अफसोस, इस शो के बाद उन्हें कोई काम नहीं मिला। वे सालों से खाली बैठी हैं।

Image credits: instagram
Hindi

7. शिल्पा रायजादा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में सुरेखा बन छाई शिल्पा रायजादा सालों से टीवी की दुनिया से दूर हैं। इस शो के बाद उन्हें किसी और सीरियल में नहीं देखा गया।

Image credits: instagram
Hindi

8. नेहा सरूपा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर चुकी नेहा सरूपा का मामला ही अलग है। नेहा की शादी हो गई है और उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है। हालांकि, शो छोड़ने के बाद वे भी काम को तरसती रहीं थीं।

Image Credits: instagram