पार्लर जाने की बजाय घर पर ऐसा फेशियल कर सकती हैं जो स्किन को स्कियर, सॉफ्ट और ग्लोइंग बना दे। महीने में 1 से 2 बार किया गया होम फेशियल खूब ग्लो देगा। जानें होम फेशियल का सही तरीका।
फेशियल की शुरुआत चेहरे को साफ करने से करें। अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड फेस वॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करें। साफ त्वचा पर आगे किए जाने वाले सभी स्टेप्स असरदार होते हैं।
चेहरे को साफ करने के बाद हल्के स्क्रब से 2–3 मिनट तक मसाज करें। इससे डेड स्किन सेल्स हटती हैं और त्वचा स्मूद दिखाई देती है। बहुत ज्यादा रगड़ने से बचें, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है।
5 से 7 मिनट तक हल्की भाप लेने से त्वचा के पोर्स खुलते हैं और गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलती है। बहुत गर्म भाप से त्वचा को नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें।
अब अपनी स्किन के अनुसार मसाज क्रीम, एलोवेरा जेल या फेस ऑयल लें और 10–15 मिनट तक हल्के हाथों से ऊपर की दिशा में मसाज करें। रेगूलर मसाज से चेहरे की रंगत भी निखरी हुई नजर आती है।
मसाज के बाद फेस पैक लगाएं। ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का पैक लगाएं। ड्राई स्किन के लिए दही, शहद और एलोवेरा जेल लगाएं। नॉर्मल स्किन पर बेसन, दही-हल्दी पैक लगाएं।
फेशियल के बाद त्वचा को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। अपनी स्किन टाइप के अनुसार अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं। यदि दिन में बाहर निकलना हो, तो SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
स्किन हमेशा चमकदार दिखे, तो पर्याप्त पानी पिएं, मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं, 7–8 घंटे की नींद लें और धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। रात में चेहरा साफ करके ही सोएं।
स्किन पर मुंहासे, एलर्जी, एक्जिमा या कोई स्किन प्रॉब्लम है, तो नया प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। बहुत ज्यादा स्क्रब या बार-बार फेशियल से स्किन को नुकसान होगा।