सूखी पत्तियों टहनियों को फेंकने की नहीं जरूरत, तैयार करें DIY क्राफ्ट
Gardening Mar 07 2026
Author: Bhawana Tripathi Image Credits:Gemini ai
Hindi
सूखी टहनियों से बनाएं कैट
आपके बगीचे में सूखी टहनियां पड़ी हैं, तो आप उन्हें इकट्ठा करके खूबसूरत बिल्ली बना सकती हैं। इसे दीवार में डेकोर के रूप में इस्तेमाल करें।
Image credits: pinterest
Hindi
कलरफुल पेड़
अगर घर में सूखी हुई पत्तियां पड़ी हैं, तो हरे और पीले रंग की पत्तियों को क्रश कर लें। टहनियों की मदद से खूबसूरत पेड़ तैयार करें। बच्चे यह क्राफ्ट आसानी से बना लेंगे।
Image credits: pinterest
Hindi
खूबसूरत मोर करें तैयार
सुखी पीले या फिर नारंगी रंग की पत्तियों से आप खूबसूरत मोर बना सकते हैं। इसके लिए आपको पहले पेंसिल से मोर ड्रॉ करें। इसके बाद पत्तियों को ग्लू की मदद से चिपका कर मोर तैयार करें।
Image credits: pinterest
Hindi
पत्तियों से मुर्गे के डिजाइन
अगर आपके पास हरी सूखी पत्तियां हैं, तो उन्हें कैंची से काटकर मुर्गे के डिजाइन दिया जा सकता है। इसमें बच्चों के साथ बड़ों की मदद भी लगेगी।
Image credits: pinterest
Hindi
येलो लीव्स से फिश
आप बच्चों को पीले रंग की पत्तियां देकर उनसे खूबसूरत फिश बनवाएं। इसके लिए पत्तियों को थोड़ा सा कट करना पड़ेगा और एक गूगल आई लगानी होगी।
Image credits: pinterest
Hindi
वॉल हैंगिंग झोपड़ी
सूखे हुए टहनी और पत्तियों से आप खूबसूरत झोपड़ी का डिजाइन भी तैयार कर सकते हैं। इसमें पसंदीदा फूल लगाकर वॉल डेकोर तैयार करें।