बालकनी में लौकी लगाने के 5 स्टेप, ऑर्गेनिक सब्जी से भर जाएगी टोकरी
Gardening Feb 01 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:Gemini AI
Hindi
बालकनी में लौकी उगाना क्यों है आसान?
कृषि विशेषज्ञों अनुसार, लौकी एक फास्ट ग्रोइंग बेलदार सब्जी है, जिसे जमीन की बजाय गमले या ग्रो बैग में भी आसानी से उगाया जा सकता है। यह गर्म मौसम में अच्छी पैदावार देती है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
लौकी लगाने के लिए सही गमला और मिट्टी
18-24 इंच के गमले में आप मिट्टी भरें। मिट्टी में गार्डन सॉइल 40%, वर्मी कम्पोस्ट 30%, रेत 10% और कोकोपीट 20% मिलाएं। रिसर्च के अनुसार पौधों की जड़ों को हवा और पोषण दोनों देता है।
Image credits: social media
Hindi
बीज बोने का सही तरीका
लौकी के बीजों को बोने से पहले 6–8 घंटे पानी में भिगो दें। गमले में 1.5 इंच में बीज लगाएं। हल्की मिट्टी से कर पानी छिड़कें। 10 दिन में अंकुरण शुरू हो जाता है।
Image credits: istocks
Hindi
धूप और पानी का सही बैलेंस
लौकी के पौधे को रोजाना 5-7 घंटे सीधी धूप चाहिए। मिट्टी हमेशा नम रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें । गर्मियों में सुबह या शाम को पानी देना बेहतर होता है
Image credits: istocks
Hindi
बेल को सहारा देना है बेहद जरूरी
बालकनी में लौकी उगाने के लिए ट्रेलिस, जाली या रस्सी का सहारा देना जरूरी है। रिसर्च बताती है कि बेल को ऊपर चढ़ाने से फल सीधे और बड़े बनते हैं। कीट और फंगल इंफेक्शन कम होता है।
Image credits: istocks
Hindi
ऑर्गेनिक खाद से बढ़ेगी पैदावार
हर 10 दिन में वर्मी कंपोस्ट डालें। गोबर का खाद, केले का पानी भी डाल सकते हैं। चावल का पानी तो आप रोज डालें। बीज बोने के 45-60 दिन में लौकी तैयार हो जाती है।