Valentine पर बनें नेचर लवर, सनम को दें 5 रेड लीफ इंडोर प्लांट
Gardening Jan 29 2026
Author: Nitu Kumari Image Credits:Gemini AI
Hindi
रेड लीफ प्लांट की खूबी
घर की सजावट में कुछ रंगीन और पॉजिटिव प्लांट जोड़ना चाहते हैं, तो रेड लीफ प्लांट्स बेस्ट ऑप्शन है। लाल पत्तों वाले प्लांट वाइब्रेंट लुक देते हैं। वैलेंटाइन के लिए परफेक्ट गिफ्ट है।
Image credits: Gemini AI
Hindi
रेड एग्लोनेमा
रेड एग्लोनेमा इंडोर प्लांट्स में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला पौधा है। इसकी लाल-गुलाबी पत्तियां लिविंग रूम या बेडरूम को रॉयल टच देती हैं। कम रोशनी में अच्छे से बढ़ता है।
Image credits: pinterest
Hindi
रेड बेगोनिया
रेड बेगोनिया के पत्ते और फूल दोनों ही बेहद खूबसूरत होते हैं। यह पौधा घर के कॉर्नर को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देता है। वेलेंटाइन पर सनम को देकर चेहरे पर मुस्कान ले सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
रेड क्रोटन
अगर आप चाहते हैं कि घर में एक ही पौधा पूरे एरिया का फोकस बन जाए, तो रेड क्रोटन चुनें। इसकी लाल, पीली और हरी पत्तियां बहुत ही अट्रैक्टिव लगती हैं। इंडोर में भी इसे रख सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
रेड टिय प्लांट
रेड टिय प्लांट की लंबी, गहरी लाल पत्तियां घर को मॉडर्न और ट्रॉपिकल फील देती हैं। यह पौधा पॉजिटिव एनर्जी और गुड वाइब्स से भी जुड़ा माना जाता है। इसे भी इंडोर में रख सकते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
कोलियस प्लांट
कोलियस अपने ब्राइट रेड और पर्पल शेड्स के लिए जाना जाता है। इसकी पत्तियां इतनी रंगीन होती हैं कि बिना फूलों के भी ये पौधा घर की शोभा बढ़ा देता है।