वजन घटाने के दौरान इन फलों को खाने से बचें, जानें क्या हैं इनके नुकसान
Health Mar 01 2025
Author: Bimla Kumari Image Credits:unsplash
Hindi
गलत डाइट
अपना वजन कम करने के लिए लोग जिम जाने के साथ-साथ डाइटिंग भी करते हैं। लेकिन कई बार लोगों को मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता। इसके पीछे क्या है वजह?
Image credits: pinterest
Hindi
वेट लॉस में न खाएं ये फल
फल सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फल भी हैं जिनमें नेचुरल शुगर और कैलोरी अधिक होती है। ये वजन बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। इसे एवॉयड करें।
Image credits: pinterest
Hindi
केला
केला एनर्जी देने वाला फल है, लेकिन इसमें कैलोरी बहुत अधिक होती है। अगर आप कैलोरी डेफिसिट डाइट पर हैं, तो इसका सेवन सीमित करना चाहिए। केला खाने की जगह सेब, संतरा और पपीता खाएं।
Image credits: pinterest
Hindi
आम
गर्मियों में लोग आम खूब खाते हैं। लेकिन आम में प्राकृतिक शुगर अधिक होती है। एक मध्यम आकार के आम से करीब 150 कैलोरी मिल सकती है। ऐसे में आम को कम मात्रा में खाएं।
Image credits: pinterest
Hindi
अंगूर
अंगूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। अगर आप वजन घटाने की प्रक्रिया में हैं तो अंगूर का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। इसकी जगह नाशपाती खाएं।
Image credits: pinterest
Hindi
चेरी
चेरी में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है। अगर आप वजन घटा रहे हैं तो इसे न खाएं। अगर इसे ज्यादा खाया जाए तो यह वजन घटाने पर असर डाल सकता है। इसकी जगह स्ट्रॉबेरी या ब्लूबेरी खाएं।
Image credits: pinterest
Hindi
खजूर
खजूर को सूखे मेवों में गिना जाता है। इसमें शुगर और कैलोरी दोनों भरपूर मात्रा में होती है। अगर आप इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।