22 कैरेट सोने का भाव बढ़ा है। ऐसे में गोल्ड कड़ा बनवाना सपने जैसा है। हालांकि आप वन ग्राम गोल्ड में ये हसरत पूरी कर सकती हैं। यहां देखें गोल्ड प्लेटेड बैंगल्स के लेटेस्ट डिजाइन।
हीरे सामान सॉलिटायर कट जाल पर ये स्क्वायर शेप कंगन जालीदार पैटर्न पर है। बीच में ओवल स्टोन चमक बढ़ा रहे हैं। इसे हर तरह की साड़ी के साथ डेली वियर के लिए चुना जा सकता है।
डेली वियर और मॉडर्न पैटर्न पर आने वाले लीफ शेप कंगन हर उम्र की महिला के लिए परफेक्ट है। इसमें ब्रास की पत्तियों के साथ हर रंग के स्टोन का इस्तेमाल हुआ है,जो डेलिकेट लुक दे रहे हैं।
वेवी डायमंड स्टोन कड़ा लहरिया पैटर्न पर है। छोटे-छोटे अमेरिकन डायमंड सेंटर पार्टी को चार्मिंग बना रहे हैं। डेली पहनने से ऑफिस में फॉर्मल लुक के लिए ये अच्छा रहेगा।
फिलिग्री जालीदार नक्काशी, मल्टी कलर स्टोन पर ये कड़े डेली तो नहीं शादी-पार्टी के लिए बढ़िया है। इन्हें सिल्क-बनारसी साड़ी के साथ स्टाइल करें। आप इसे बिन चूड़ियो संग पहनें।
असल सोने की तरह ठाठ देने वाले ये स्टोन कड़ा बारीक नक्काशी और जाल वर्क पर आती है। बीच में लगा रूबी नग और गॉर्जियस लग रहा है। इसे सिंगल और चूड़ी दोनों के साथ टीमअप कर सकती हैं।
2025-2026 में फ्लोरल वर्क पसंद किया जा रहा है। ये कंगन लाल-पीले रंग के मीनाकारी नग और मनकों के साथ आता है। किनारों की प्लेन डिजाइन हैवी लुक दे रही हैं। आप 500रु में ये मिल जाएंगे।