जब बात गोल्ड इयररिंग्स की आती है तो सुई धागा का नाम जरूर लिया जाता है। ये डेलीवियर से पार्टी-फंक्शन में पहनें जा सकते हैं। ऐसे में देखें सुई धागा गोल्ड इयररिंग्स के लेटेस्ट डिजाइन।
लेयर वाले सुई धागा हमेशा डिमांड में रहते हैं। आप कुछ हल्का लेकिन भड़कीला पहनना चाह रही हैं तो इसे चुन सकती हैं। यहां तो ये बेहद सिंपल रखे गए हैं आप चाहे तो नग-स्टोन संग इसे बनवाएं।
बेसिक से हटकर ऑफिस गोइंग महिलाओं के लिए ऐसी लीफ स्टाइल इयररिंग्स परफेक्ट च्वाइज है। ये हल्के होने के बाद भी हैवी लगते हैं। आप इन्हें 3-4 ग्राम में बनवा सकती हैं।
गोल्ड स्टड कभी निराश नहीं करते हैं। आप फैशन-फ्यूजन का तड़का लगाते हुए इसे लटकन वाले सुईधागा चुनें। इसे स्टड पर बनाया गया है, जो वाकई बहुत शानदार लग रहा है।
स्टार वाले सुई धागा मैरिड वुमन्स के लिए बेस्ट विकल्प है। ये मॉर्डन और ट्रेडिशनल का टच देते हैं। आप क्लासी लुक चाहती हैं तो सुनार से हुबहू ऐसी डिजाइन बनवा सकती हैं।
थ्री लेयर्ड सुई धागा इयररिंग्स बहुत प्यारे लगते हैं।कुछ भारी पहनना चाहती हैं तो इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ये बहुत प्यारे लगते हैं। इसे बनवाने के लिए पैसे ज्यादा खर्च करने होंगे।
ट्रेडिशनल सुई धागा इयररिंग्स मम्मी-दादी के पास आपने जरूर देखे होंगे। ये डेलीवियर तो नहीं पार्टी-फंक्शन के लिए बेस्ट हैं। हालांकि आप इसे हल्के डिजाइन पर भी तैयार करवा सकती हैं।