छोटी बहन की शादी है तो बहन होने के साथ खास तोहफा देना बनता है। गोल्ड-सिल्वर हर कोई देता है। आप लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी देखें, जो रॉयल चमक देने के साथ अफॉर्डेबल भी होती है।
आप 14kt गोल्ड चेन ब्रेसलेट के ऊपर लैब ग्रोन डायमंड लगवाएं। ये सस्ता होने के साथ रियल चार्म देता है। आप 8000-20000रु तक वैरायटी और हीरे के अनुसार इसे चुन सकती हैं।
9 कैरेट डायमंड और चांदी कॉम्बिनेशन पर ऐसी चेन वर्किंग सिस के गले की शोभा बढ़ाने के साथ बजट में फिट रहेगी। सिल्वर चेन विद छोटा सा हीरा 10 हजार के अंदर मिल जाएगा।
22 कैरेट में गोल्ड बाली महंगी पड़ेंगी। ऐसे में आप 14kt पर डामयंड के साथ चुनें। ये सस्ता होने के साथ मजबूत भी होता है। ये 10000-15000रु के बजट में आसानी से मिल जाएगी।
अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है तो 9KT लैब ग्रोन डायमंड पर नोज पिन खरीद सकती हैं। सुनार के साथ ऑनलाइन स्टोर्स पर ये 3000-5000रु की रेंज में खरीदी जा सकती है।
9KT डायमंड रिंग 20 हजार के अंदर मिल जाएगी। अगर बजट इससे कम है तो Mia by Tanishq या CaratLane का कलेक्शन देख सकते हैं। यहां मिनिमल रिंग की विस्तृत वैरायटी उपलब्ध है।
स्मॉल लैब ग्राउन डायमंड स्टड 5000-6000रु के बजट में मिल जाएंगे। जबकि आप 9KT-14KT पर सॉलिटायर गोल्ड स्टोन स्टड 20,000रु तक आसानी से खरीद सकती हैं। डिटेल के लिए जूलरी शॉप विजिट करें।