सालों बाद घर में बेटी आई है और आप पहली बार लोहड़ी मनाने वाले हैं। तो बुआ होने के नाते फर्ज बनता है कि भतीजी को तोहफा दें। यहां देखें 800-1k में मिलने वाले सिल्वर कड़ा डिजाइन।
चांदी के बेस और काले मोतियों के कॉम्बो पर ये चांदी के कड़ा 700 रुपए तक मिल जाएगे। इसे एडजेस्टबल पैटर्न पर रखा गया है, जो साइज के अकॉर्डिंग छोटा-बड़ा किया जा सकता है।
ज्यादा बजट नहीं है तो परेशान होने की बजाय 1K की रेंज में ऐसे डबल लेयर वाले सिल्वर कड़े को विकल्प बनाएं। इसे बिल्कुल प्लेन डिजाइन पर रखा गया है, जो बच्चों की स्किन के लिए बेस्ट है।
चांदी और मीनाकारी वर्क कभी फैशन से बाहर नहीं होता है। 10 ग्राम सिल्वर में ऐसे कड़े मिल जाएंगे। यहां बीच में लगा मोती कड़ों को और भी ज्यादा सुंदर और आकर्षण बना रहा है।
बच्चों को नजर भी बहुत जल्दी लगती है। ऐसे में आप ईविल आई बड़ा-ब्रेसलेट को विकल्प बनाएं। ये फैशनेबल+ट्रेंडी है, जिन्हें पसंद और अलग-अलग डिजाइन के मुताबिक चुना जा सकता है।
भतीजी के हाथों को चंकी और क्यूट लुक देते हुए कार्टून स्टिकर वाले सिल्वर कड़ा बेस्ट रहते हैं। ये एडजेस्टबल पैटर्न पर है, जो आरामदायक होने संग बिना किसी परेशानी बच्चों को पहनाएं।
घुंघरू-नग दिखने में अच्छे लगते हैं लेकिन न्यूबॉर्न बेबी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप प्लेन वर्क सिल्वर कड़ा को विकल्प बनाएं। ये भतीजी के हाथों को गॉर्जियस बनाएंगे।