गोल्ड रिंग खरीदना महंगा सौदा है। अब फर्स्ट सैलरी से लाखों का खर्चा करना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। सेल्फ गिफ्टिंग के लिए देखें चांदी की अंगूठी, जो मॉडर्न डिजाइन पर 2k तक मिल जाएंगी।
छोटे-छोटे सॉलिटायर नगों वाली ये स्पाइरल रिंग पहनने के बाद किसी भी एक्स्ट्रा ज्वेलरी की जरूरत बिल्कुल भी नहीं पड़ेगी। आजकल अफगानी पैटर्न वाली ऐसे सिल्वर रिंग ट्रेंड कर रही हैं।
चांदी+नग का कॉम्बिनेशन रॉयल और डिसेंट लगता है। यहां चांदी के छल्ले में तितली स्टाइल पर रेड स्टोन लगा हुआ है, जो बिल्कुल रियल रूबी वाली फिलिंग दे रही है। इसे 2-3K में खरीद सकती हैं।
24 कैरेट डायमंड रिंग बनवाना सपने सा है, लेकिन सेम टू सेम लुक के लिए लाखों क्यों खर्च करने है। आप जिरकॉन-सॉलिटायर स्टोन के साथ ऐसी अंगूठी चुनें, जो स्टाइलिश लुक देती है।
925 सिल्वर+ऑक्सीडाइज्ड मिक्स ये रिंग डिजाइन पहन आप फ्यूजन और फैशनिस्टा क्वीन दिखेंगी। बीच में लगा बड़ा सा पिंक स्टोन और चार्मिंग लग रहा है। ऑनलाइन-ऑफलाइन ढेरों पैटर्न मिल जाएंगे।
इन्फिनिटी सिल्वर रिंग ऑफिस और कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट है। ये मॉडर्न और क्लासी पैटर्न पर आती है। आप 1500-2000रु में ये आराम से खरीदी जा सकती है।
प्योर चांदी और स्टोन नग पर ऐसी सिल्वर रिंग क्राउन स्टाइल पर है, जो बहुत गॉर्जियस लुक देगी। आप इसे डेली वियर संग पार्टी लुक के लिए विकल्प बना सकती हैं।