जयपुरी मोजरी का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता। आजकल बाजार में वाइब्रेंट कलर्स, हैंडवर्क और प्रिंटेड डिजाइंस वाली जयपुरी मोजरी आसानी से मिल जाती हैं। चुनें ये 9 जयपुरी मोजरी डिजाइंस।
पेस्टल और वाइब्रेंट कलर कॉम्बिनेशन में मिलने वाली ऐसी कलर्ड थ्रेड वर्क पंजाबी जूती जरूर ट्राय करें। इसमें कलर्ड थ्रेड से की कारीगरी सुंदर लुक देती है। ये बहुत स्टनिंग लगती है।
करवाचौथ, तीज, दिवाली और शादी फंक्शन के लिए यह घुंघरू वर्क पेस्टल पंजाबी जूती शानदार ऑप्शन है। इसमें प्रिंट वर्क के साथ लेयरिंग में घुंघरू लगे होते हैं जो इसे सुंदर लुक देते हैं।
यह फ्रिंज वर्क पंजाबी मोजरी डिजाइन सिंपल कुर्ती या कॉटन सूट के साथ भी स्टाइलिश लुक देता है। डेली वियर के साथ-साथ छोटी फैमिली गैदरिंग के लिए भी यह एक अच्छा ऑप्शन है।
अगर आपको रंग-बिरंगे फुटवियर पसंद हैं, तो मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी वाली जयपुरी मोजरी खरीदें। इसमें लाल, पीला, नीला, हरा और गुलाबी कलर प्रिंट बेहद सुंदर लगते हैं।
फूलों की एंब्रायडरी वाली मोजरी उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है, जिन्हें हल्का और एलिगेंट डिजाइन पसंद है। यह जूती कॉटन ड्रेस, चिकनकारी कुर्ती और समर आउटफिट्स के साथ शानदार लगती है।
राजस्थानी क्राफ्ट की पहचान मानी जाने वाली मिरर वर्क मोजरी आज भी महिलाओं की पहली पसंद है। छोटे-छोटे शीशों और रंगीन धागों से सजी यह डिजाइन धूप में बेहद खूबसूरत चमकती है।
अगर आप फेस्टिव सीजन या शादी के फंक्शन के लिए कंफर्टेंबल फुटवियर चाहती हैं, तो यह पर्ल एंब्रायडरी जयपुरी जूती आपके लुक को खास बना सकती है। इसे जरूर कलेक्शन में शामिल करें।
गोटा-पट्टी वर्क की जगह आप ऐसी गोल्डन वर्क नेट मोजरी जरूर ट्राई करें। सुनहरे और सिल्वर वर्क से सजी यह डिजाइन साड़ी, लहंगा और अनारकली सूट के साथ बेहद रॉयल लुक देती है।
अगर आपको सिंपल लेकिन क्लासी डिजाइन पसंद हैं, तो ब्लॉक प्रिंट वर्क थ्रेड मोजरी लें। हाथ से बने ट्रेडिशनल डिजाइन इसे अलग पहचान देते हैं। ये रोजाना पहनने के लिए कंफर्टेबल रहती है।