सिर्फ एक पोल्की रिंग बदल देगी आपका पूरा लुक, देखें शानदार डिजाइंस
Lifestyle Jul 02 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:chat GPT
Hindi
पोल्की रिंग की खासियत
पोल्की ज्वेलरी का इतिहास राजघरानों से जुड़ा है और आज भी ये रॉयल ज्वेलरी का हिस्सा है। इसमें अनकट नेचुरल डायमंड लगाए जाते हैं। जिससे इसकी चमक सॉफ्ट, क्लासी और रॉयल दिखाई देती है।
Image credits: Instagram
Hindi
हैंडक्राफ्टेड पोल्की रिंग
हैंडक्राफ्टेड पोल्की रिंग में जड़ाऊ या कुंदन कारीगरी की जाती है, जिसमें बारीक कारीगरी होती है। आप राउंड शेप की पोल्की रिंग चुनें, जिसके चारों ओर ग्रीन बीड्स की खूबसूरत डिटेलिंग हो।
Image credits: Instagram
Hindi
सॉलिटेयर पोल्की रिंग
अगर आपको बड़ी और स्टेटमेंट रिंग पहनना पसंद है, तो सॉलिटेयर पोल्की रिंग लें। इसमें ओवल, ड्रॉप या राउंड शेप का बड़ा पोल्की स्टोन है, जिसके चारों ओर नक्काशीदार गोल्ड फ्रेम दिया है।
Image credits: Pinterest
Hindi
मल्टीकलर पोल्की रिंग
मल्टीकलर पोल्की रिंग हर रंग के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है। इसमें बीच में रूबी या एमरल्ड स्टोन और उसके चारों ओर अलग-अलग रंगों के पोल्की स्टोन्स की डिटेलिंग की जाती है।
Image credits: Instagram
Hindi
बैंड स्टाइल पोल्की रिंग
मिनिमल और एलिगेंट लुक पसंद करने वालों के लिए बैंड स्टाइल पोल्की रिंग शानदार ऑप्शन है। इसमें चौड़े बैंड पर खूबसूरत पोल्की स्टोन्स जड़े होते हैं, जो इसे सिंपल लेकिन रिच लुक देते हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
स्क्वायर फ्लोरल पोल्की रिंग
आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो स्क्वायर फ्लोरल पोल्की रिंग चुनें। इसमें बड़ा पोल्की स्टोन और चारों ओर छोटे-छोटे पोल्की स्टोन्स की फ्लोरल डिटेलिंग होती है, जो इसे हैवी लुक देती है।